ट्रेन निरस्तीकरण से यात्री मायूस
यात्रियों का कहना है कि शान—ए—भोपाल एक्सप्रेस जैसी ट्रेन को 18 दिन तक नहीं निरस्त कर देना उचित नहीं है। वहीं मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य निरंजन वाधवानी का कहना है कि झांसी स्टेशन से उक्त अवधि में जब दूसरी ट्रेनें गुजर रही हैं तो भोपाल एक्सप्रेस को चलाने में असुविधा नहीं होनी चाहिए थी। भोपाल रेल मंडल से अधिकारियों ने अपनी ट्रेन और यहां के यात्रियों की मुश्किलों को ठोस रूप से नहीं रखा होगा। जिसके कारण इतनी महत्वपूर्ण ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया। इस पर पुन: विचार किया जाना चाहिए।
भोपाल एक्सप्रेस इसलिए खास
यह ट्रेन भोपाल से दिल्ली के बीच यात्रा के लिए एक्सप्रेस श्रेणी की ट्रेनों में सबसे अनुकूल है, जो दोनों ही दिशाओं से रात को चलती है और सुबह—सुबह हजरत निजामुदृदीन व रानी कमलापति स्टेशन छोड़ देती है।
जानें कौन सी ट्रेन कब तक नहीं चलेगी
— ट्रेन 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर व ट्रेन 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति एक्सप्रेस 12 सितंबर से 29 सितंबर तक नहीं चलेगी।
— ट्रेन 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक, ट्रेन 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 12 से 29 सितंबर तक नहीं चलेगी।
— ट्रेन 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक एक्सप्रेस 17, 24 सितंबर को, ट्रेन 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 व 25 सितंबर को निरस्त रहेगी।
यात्री यहां से लें जानकारी
— ट्रेनों के निरस्त होने, बदले हुए मार्ग से चलने और उनमें खाली सीटों की संख्या से जुड़ी जानकारी के लिए यात्री रेल सुविधा नंबर 139 पर काल कर सकते हैं। रेलवे के नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पोर्टल पर भी लागइन करके ट्रेनों की स्थिति देख सकते हैं।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर रख—रखाव कार्य किए जा रहे हैं, जिसकी सूचना झांसी मंडल ने भोपाल को दी थी और भोपाल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को उक्त अवधि में नहीं लेने की बात कही थी, जिसके बाद उक्त ट्रेनों को निरस्त किया है। उक्त अवधि में जिन यात्रियों ने उक्त ट्रेनों में टिकट बुक कराए थे, उन्हें संदेश भेजकर सूचित कर रहे हैं। राशि भी लौटा रहे हैं।
- सूबेदार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, भोपाल रेल मंडल