भोपाल घुड़सवारी अकादमी ने नीलाम किए 4 घोड़े:जंपिंग और क्रॉस कंट्री जंपिंग के थे चैंपियन, स्पोर्टस एक्टीविटी से हो चुके थे रिटायर

Updated on 10-07-2024 11:56 AM

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने अपनी घुड़सवारी अकादमी के 4 उम्रदराज घोड़े मंगलवार को नीलाम कर दिए। आलिया नाम की घोड़ी सर्वाधिक 60 हजार रुपए में बिकी। घोड़े डीप ब्लू स्काई 33 हजार, चार्ली 20300 और मास्टर 20100 में नीलाम हुए। इस नीलामी के बाद अकादमी में 27 घोड़े बचे हैं।

बिशनखेड़ी स्थित अकादमी में मंगलवार शाम को नीलामी की प्रकिया पूरी की गई। कैप्टन भागीरथ टेक्निकल कॉर्डिनेटर अकादमी एवं सहायक संचालक संजीव गुप्ता और वेटनरी डॉक्टर कैएस तोमर की उपस्थिति में घोड़े नीलाम किए गए। बता दें, नीलाम हुए सभी घोड़े चार से पांच साल की उम्र में अकादमी आए थे।

नीलामी की पहली बोली 20 हजार रुपए से शुरू हुई, जो विभाग ने पूर्व में तय की थी। विशेषज्ञों के अनुसार शो चार्ली और डीप ब्लू स्काई जैसे जंपिंग और क्रॉस कंट्री जंपिंग के चैंपियन है। इस तरह के खेल में स्पोर्ट्स के लिए घोड़े की आदर्श आयु बीस वर्ष मानी जाती है। इसके बाद घोड़े इन खेलों के लायक नहीं रहते। इसके बाद इन्हें रिटायर्ड कर दिया जाता है।

यहां मौजूद सभी घोड़े 16 से 18 वर्ष की आयु के हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि घोड़े की औसत आयु 20 साल होती है और एक अच्छे घोड़े का स्पोर्ट्स कॅरियर 10 साल का होता है। उम्र पार करने के बाद घोड़े जंपिंग, ड्रेसाज या टेंट पेगिंग जैसे खेल के लायक नहीं बचते। सिर्फ राइडिंग ही हो पाती है।

इसलिए होती है नीलामी
अकादमी से कैप्टन भागीरथ जो कि टेक्निकल कॉर्डिनेटर हैं, उन्होंने बताया कि आज यहां तीन घोड़े और एक घोड़ी को दिया जा रहा है, हमारी अकादमी एक्सीलेंस अकादमी है, इसलिए यहां घोड़े इवेंट के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

यह घोड़े बहुत समय तक जंपिंग करते हैं, कई तरह के कॉम्पिटिशन में भाग लेते हैं, ऐसे में एक समय ऐसा होता है कि इनकी परफॉर्मेंस डाउन हो जाती है। इस सिचुएशन में हम इन्हें अच्छे घरों में देते हैं, जिससे की वह वहां स्वस्थ्य रह सकें। ऐसे में यहां नए घोड़े आते हैं।

अब आलिया के साथ बच्चे करेंगे राइडिंग

आलिया की पहली बोली 30 हजार से लगाई गई, इसको खरीदने के लिए भोपाल के कामरान बैग और सीहोर के बनवारी लाल खरीदना चाहते थे। कामरान ने सबसे ज्यादा 60 हजार बोली लगाकर इसे खरीद लिया।

कामरान ने कहा कि यह मेरा बहुत पुराना शौक है। मेरे दोस्तों के पास कई सारे घोड़े हैं। मैं वॉटर सप्लाई का काम करता हूं। मैने यह पहला घोड़ा खरीदा है। इसका नाम पंसद है और साथ ही अब यह हमारे घर के बच्चों के लिए खास होगी। इससे वह बेसिंग राइडिंग सीखेंगे। वहीं सच कहूं तो इसका नाम सुनकर ही मैंने तय कर लिया था कि इसको मैं ही खरीदूंगा।

अब राइडिंग करेगा डीप ब्लू

इस नीलामी में सीहोर से आए बनवारी लाल कहते हैं कि हमारे पास पहले से कई घोड़े हैं। हम इससे बेसिक राइडिंग और जंपिंग करेंगे, इसकी हम इनका बहुत ख्याल रखेंगे। हमारे पास चार अन्य घोड़े भी हैं। यह उन्हीं के साथ खेत वाले फॉर्म हाउस में रहेगा। मुझे आलिया भी बहुत पसंद थी। उसको किसी और ने खरीद लिया है। इसलिए मैंने डीप ब्लू लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.