भोपाल AIIMS की स्टडी यूएस फिजियोलॉजी समिट में प्रेजेंट

Updated on 29-04-2025 12:25 PM

आज के दौर में तनाव, भागदौड़ भरी जीवनशैली और असंतुलित खानपान के चलते महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन हाल ही में एम्स भोपाल की एक स्टडी ने यह साबित किया है कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए इस जटिल बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

यह स्टडी यूएस के बाल्टीमोर में 24 से 27 अप्रैल तक आयोजित अमेरिकन फिजियोलॉजी समिट-2025 में एम्स के फिजियोलॉजी विभाग की डॉ. रागिनी श्रीवास्तव, डॉ. रुचि सिंह के साथ आयुष विभाग की डॉ. श्वेता मिश्रा व कम्युनिटी मेडिसिन की डॉ. प्रांजल श्रीवास्तव ने प्रेजेंट की।

स्टडी के अनुसार, पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम एक हार्मोनल विकार है। यह प्रजनन आयु वर्ग की 8 से 13 प्रतिशत महिलाओं को प्रभावित करता है। इसके लक्षणों में अनियमित माहवारी, अंडाशय में कई छोटी गांठों का बनना, त्वचा पर मुंहासे और वजन बढ़ना शामिल हैं। यह समस्या अक्सर तनाव, मोटापा और इंसुलिन रेसिस्टेंस से भी जुड़ी होती है।

एलोपैथी रही बेअसर, योग-नेचुरोपैथी से हुआ सफल इलाज स्टडी में एम्स भोपाल के आयुष योग ओपीडी में इलाज के लिए आई 25 वर्षीय युवती के केस का उदाहरण दिया गया है। युवती कई सालों से अनियमित मासिक धर्म की समस्या से पीड़ित थी। वह चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई का अत्यधिक तनाव भी झेल रही थी। वजन बढ़ने के साथ-साथ उसे पेट दर्द, पीठ पर मुंहासे और थकान जैसी समस्याएं भी होने लगी थीं। आठ महीने तक एलोपैथिक इलाज के बाद भी कोई राहत नहीं मिलने पर उसने योग और नेचुरोपैथी का सहारा लिया। उसकी रिपोर्ट में पीसीओएस की पुष्टि हुई थी।

6 माह में गायब हुई गांठ स्टडी में दावा किया गया कि लगातार छह माह तक योग, प्राणायाम, खानपान में सुधार और जीवनशैली में बदलाव के चलते युवती की सेहत में सुधार हुआ। उसका वजन घटा, माहवारी नियमित हुई और अल्ट्रासोनोग्राफी में पाया गया कि अंडाशय में मौजूद गांठें पूरी तरह गायब हो चुकी थीं।

डॉ. रेखा जिवाने की स्टडी भी सम्मेलन में हुई पेश एम्स भोपाल के फिजियोलॉजी विभाग की डॉ. रेखा जिवाने ने भी अमेरिकन फिजियोलॉजी समिट में अपना रिसर्च पेश किया। उनका विषय शरीर क्रिया विज्ञान में परावर्तक लेखन के प्रति विद्यार्थियों की धारणाएं: शैक्षणिक और व्यवसायिक विकास की झलकियां था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.