केक पर भौकाल और हूटर की धुन, तहसीलदार की गाड़ी पर स्टंटबाजी का तरीका थोड़ा कैजुअल है! प्रशासन बोला- अब देखते हैं

Updated on 20-10-2024 11:33 AM
कटनी: कुछ लोग अपना बड़ा स्टेटस और भौकाली दिखाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। ताजा मामला एमपी के कटनी से सामने आया है। यहां एक बड़े अधिकारी की ड्यूटी पर लगी सरकारी गाड़ी में अज्ञात लोगों ने भौकाल वाला केक काटा और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए हर्ष फायरिंग की। इसके बाद लाल नीली बत्ती जलाकर सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी भी की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जब मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया। दरअसल, वीडियो में कुछ लोग नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी में केक काटते, हर्ष फायरिंग करते और हूटर बजाते दिख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गाड़ी के बोनट पर काटा भौकाल लिखा हुआ केक


वायरल वीडियो 8 अक्टूबर का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि कुछ युवक नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल जन्मदिन मनाने के लिए कर रहे हैं। गाड़ी के बोनट पर भौकाल लिखा हुआ केक रखकर पहले आतिशबाजी की गई, फिर हर्ष फायरिंग की गई। इतना ही नहीं वीडियो में एक युवक गाड़ी के बोनट पर बैठकर गाड़ी चलाता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

पुलिस कर रही हथियार की जांच


इस मामले में माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बताया कि वीडियो में दिख रही गाड़ी अमीरगंज निवासी चंद्रशेखर यादव की है। पुलिस ने चंद्रशेखर यादव को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाला युवक कौन है और उसके पास हथियार वैध है या अवैध।


पहले भी इसी वाहन से हुई एक और घटना


थाना प्रभारी ने बताया कि 10 दिन पहले भी इसी गाड़ी को हूटर बजाते हुए पकड़ा गया था। उस समय गाड़ी में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। पुलिस ने गाड़ी मालिक के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की थी और नायब तहसीलदार को भी घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद नायब तहसीलदार ने अपनी सेवा से यह गाड़ी हटवा ली थी।


आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई


हालांकि, अब फिर से इसी गाड़ी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करते दिख रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.