कांग्रेस के लिए संजीवनी बनी भारत जोड़ो यात्रा, कर्नाटक की 20 विधानसभा सीटों में 15 में लहराया जीत का परचम

Updated on 14-05-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का एक बड़ा श्रेय 'भारत जोड़ो यात्रा' को दिया है। उसने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा बनाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी' के विमर्श में राहुल गांधी की निकाली गई पदयात्रा ही 'स्पष्ट विजेता' साबित हुई है। 'भारत जोड़ो यात्रा' कर्नाटक के जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी उनमें से 15 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई, जबकि जनता दल (सेक्युलर) को तीन और भारतीय जनता पार्टी ने दो सीट पर जीत दर्ज की हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इन 20 सीट में से कांग्रेस को सिर्फ पांच सीट पर ही जीत मिली थी। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का यह भी मानना है कि इस यात्रा ने कर्नाटक में कांग्रेस के लिए 'संजीवनी' का काम किया और कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा किया, जो चुनावी जीत में मददगार रही।
कांग्रेस संगठन के लिए संजीवनी बनी भारत जोड़ो यात्रा- जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के संगठन के लिए संजीवनी रही। इस यात्रा से पार्टी संगठन और एकजुटता को ताकत मिली तथा कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा हुआ।' पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा के विमर्श ने प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े विमर्श को पराजित कर दिया। उन्होंने कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत भारतीय राजनीति में एक विशेष विमर्श के साथ आरंभ हुई, जिसका इंतजार भारत के लोग कर रहे थे। कर्नाटक में 'भारत जोड़ो यात्रा' करीब 22 दिनों तक रही। आपको वो दृश्य याद होगा कि पिछले साल अक्टूबर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मूसलाधार बारिश में भी राहुल गांधी का भाषण जारी रहा। मुझे लगता है कि ये दृश्य लोगों के दिमाग में मौजूद रहे।' उनका कहना है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' का संदेश कर्नाटक समेत पूरे देश में गया।
20 विधानसभा सीटों में 15 सीटों पर जीती कांग्रेस
खेड़ा ने इस बात पर जोर दिया, 'चुनाव विमर्श की लड़ाई होती है। 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनाम भारत जोड़ो यात्रा' के विमर्श में 'यात्रा' स्पष्ट विजेता है।' कांग्रेस के मुताबिक, उसकी यात्रा कर्नाटक के 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी उनमें से 15 सीट कांग्रेस ने जीती है। इनमें बेल्लारी जिले की बेल्लारी एवं बेल्लारी शहर विधानसभा सीट, चामराजनगर जिले की गुंडुलपेट विधानसभा सीट, चित्रदुर्ग जिले की हिरियूर एवं मोलकालामुरू विधानसभा सीट और मांड्या जिले की मेलुकोट (सहयोगी), नागमंडगला और श्रीरंगपटना विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही मैसुरू जिले की नांनजनगौड़ एवं वरुणा, रायचूर जिले की रायचूर ग्रामीण विधानसभा सीट, तुमकुरू जिले की गुब्बी और सीरा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मांड्या जिले में 'भारत जोड़ो यात्रा' का हिस्सा बनी थीं। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने पिछले साल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली थी। यात्रा 30 सितंबर को चामराजनगर जिले से कर्नाटक में दाखिल हुई थी और यह करीब 22 दिनों तक प्रदेश में रही। करीब चार हजार किलोमीटर की पदयात्रा का इस साल 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.