भजन संध्या देश की गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत करेगी : श्री मंगुभाई पटेल

Updated on 03-10-2023 12:07 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि संगीत में अद्भुत शक्ति होती है। भजन संध्या देश की गंगा-जमुनी तहजीब की समृद्ध परंपरा को और अधिक मजबूत बनाएगी। कलाकार अपनी साधना से भारतीय संस्कृति के कलात्मक गौरव को नई ऊंचाइयाँ प्रदान करेंगे और देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगे।

राज्यपाल श्री पटेल रविन्द्र भवन में “एकै राम रहीम...” भजन संध्या कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आयोजन संस्कृति विभाग के स्वराज संस्थान द्वारा किया गया था। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर मौजूद थी। भजन संध्या में प्रख्यात गायक ध्रुव शर्मा और गायिका स्वर्णश्री ने भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी।

  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि पिछड़े और वंचित समाज को आगे ले कर आना और उनकी बेहतरी के लिए काम करना, बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि हर दिन आत्म अवलोकन करे, अच्छे कामों से प्रेरणा लें, गलतियों के लिए ईश्वर से क्षमा मांगे, तभी मानव जीवन की सार्थकता है।

“वैष्णव जन ते...” में बापू के आदर्श, दर्शन और चिंतन की झलक

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भजनों से अगाध प्रेम था। संत नृसिंह मेहता द्वारा रचित “वैष्णव जन ते...” में बापू का सम्पूर्ण जीवन दर्शन, आदर्श और चिंतन का सार समाया हुआ है। उन्होंने कहा कि यह भजन हमें मानव जाति के प्रति समानता, प्रेम और दुखियों की पीड़ा को समझकर उसे दूर करने का संदेश देता है। श्री पटेल ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के भारतीय चिंतन पर आधारित गांधीजी के दर्शन में समकालीन विश्व की चुनौतियों के समाधान निहित है। गांधी जी भारतीय संस्कृति की धरोहर और विरासत हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल के प्रसंग पर हम सब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। उनके दर्शन सत्य, अहिंसा, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी को आत्मसात कर आगे बढ़ने का संकल्प करें। श्री पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन किया और आव्हान किया कि उनके नारे जय जवान-जय किसान के बाद अब जय विज्ञान और जय अनुसंधान की ओर भारत को अग्रसर रहना चाहिए।

संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने भजन संध्या कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री हम सबके लिए प्रेरणा के पुंज है। महापुरूषों की जयंती उनके सदगुणों को आत्मसात कर अपने आचरण में उतारने का अवसर होता है। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने दीप प्रज्जवलन कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने इस अवसर पर गांधी दर्शन और आदिगुरू शंकराचार्य के जीवन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अपर सचिव संस्कृति श्रीमती उर्मिला शुक्ला उपस्थित थी। उप संचालक श्री एस.के. वर्मा ने आभार व्यक्त किया।     


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.