बंगाली सिंगर अनूप घोषाल का निधन:मौत की वजह मल्टिपल ऑर्गन फेलियर, ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ हिट गाना इन्हीं ने गाया था

Updated on 16-12-2023 02:34 PM

बंगाली सिंगर अनूप घोषाल का बीते शुक्रवार यानी 15 दिसंबर को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह मल्टिपल ऑर्गन फेलियर बताई जा रही है। तुझसे नाराज नहीं जिंदगी जैसे हिट गाने को अनूप ने ही अपनी आवाज दी थी।

पिछले कई दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे
PTI की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनूप घोषाल पिछले कई दिनों से उम्र दराज बीमारियों के चलते साउथ कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट थे। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर 1.40 बजे अंतिम सांस ली।

ममता बनर्जी ने जताया शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनूप घोषाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- मैं बंगाली, हिंदी और अन्य भाषाओं में गाने वाले अनूप घोषाल के निधन पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त करती हूं।

4 साल की उम्र में मां ने संगीत से जोड़ा रिश्ता
अनूप घोषाल का जन्म 1944 या 1945 में कोलकाता के अमूल्य चंद्र घोषाल और लाबन्या घोषाल के घर हुआ था। मां उन्हें 4 साल की उम्र से ही गाने के लिए प्रोत्साहित करती थीं। कम उम्र में ही वे ऑल इंडिया रेडियो के शिशु महल शो से जुड़ गए थे। उन्होंने पढ़ाई के साथ संगीत शिक्षा भी जारी रखी थी। फिर कॉलेज की पढ़ाई के दौरान वे इंटर कॉलेज कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करने लगे थे। इस तरह लोग उनकी संगीत कला से जुड़ते चले गए।

19 साल की उम्र में बतौर प्लेबैक सिंगर पहला गाना गाया
19 साल की उम्र में अनूप ने पहली बार बतौर प्लेबैक सिंगर गाना गाया था। उन्होंने सत्यजीत रे के डायरेक्शन में बनी फिल्म गूपी गाइन बाघा बाइन के एक गाने को अपनी आवाज दी थी।

हिंदी, बंगाली समेत भोजपुरी गाने भी गाए
अनूप को तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हुस्न भी आप हैं, इश्क भी आप हैं और तुम साथ हो जिंदगी भर के लिए जैसे हिट गानों के लिए जाना जाता था।

हिंदी, बंगली के अलावा उन्होंने कई भोजपुरी गानों को भी आवाज दी थी।

दुनियाभर में संगीत से नाम कमाया
भारत समेत दुनिया में भी अनूप घोषाल को उनकी मधुर आवाज के लिए जाना जाता था। उन्होंने UK, USA, कनाडा और जर्मनी में जाकर कई लाइव शोज किए थे। भारतीय संगीत संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कई पश्चिमी देशों का दौरा भी किया था। उन्होंने भारतीय संगीत पर एक किताब गनेर भुबाने भी लिखी।

राजनीति में भी सक्रिय रहे
अनूप राजनीति में भी सक्रिय रहे। उन्होंने 2011 में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पश्चिम बंगाल की उत्तरपाड़ा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.