'बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर', Jawan में शाहरुख का Dialogue सुन फैंस को याद आए समीर वानखेड़े

Updated on 31-08-2023 04:52 PM
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही ट्विटर पर छा गया है। SRK का एक डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर...' भी खूब वायरल हो गया है। ट्विटर यूजर्स इसे समीर वानखेड़े से जोड़ रहे हैं और खूब मौज ले रहे हैं। मालूम हो कि शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में NCB के जोनल डायरेक्टर (अब पूर्व) समीर ने गिरफ्तार किया था।

Jawan के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर आज (31 अगस्त 2023) को दोपहर 12 बजे यूट्यूब पर रिलीज किया गया। फिल्म में शाहरुख खान बाप और बेटे, दो किरदार को निभाते नजर आएंगे। इसमें विजय सेतुपति विलेन के रोल में हैं और नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स भी हैं।

यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन

'जवान' के एक सीन में Shahrukh Khan ये कहते नजर आ रहे हैं, 'बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर'। अब इसको लेकर ट्विटर यूजर्स के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हमें पता है कि ये किसके लिए बोला गया है।' दूसरे ने लिखा, 'ये समीर वानखेड़े को वॉर्निंग है।'

आर्यन को मिल गई थी क्लीन चिट

जब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को समीर वानखेड़े ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था, उस समय किंग खान 'जवान' फिल्म की ही शूटिंग कर रहे थे। बाद में इस केस में आर्यन को क्लीन चिट मिल गई और समीर इस समय 25 करोड़ रुपये की घूसखोरी के केस का सामना कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.