राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी सम्पन्न

Updated on 30-01-2023 04:55 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल रविवार को राजधानी में ''बीटिंग द रिट्रीट'' सेरेमनी में शामिल हुए। मोती लाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में सेरेमनी का आयोजन किया गया। पुलिस और सेना के 150 जवानों के बैडों ने देश प्रेम की हिलोरें पैदा करती, राष्ट्रभक्ति पूर्ण गीतों की रोमांचक धुनें और सुर ताल के साथ कदम ताल करते हुए मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी। पाश्चात्य और भारतीय संगीत के सम्मिश्रण की मीठी धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ''बीटिंग द रिट्रीट'' सेरेमनी समापन बेला में संपूर्ण स्टेडियम सतरंगी रोशनी में सराबोर हो गया। इसी बीच बहुरंगी आतिशबाजी से जमीन से लेकर आसमान तक सुहाने रंग बिखरे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को सम्मान प्रकट करने के साथ बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मध्यप्रदेश पुलिस के ब्रास बैंड, मास्ड बैंड, पाइप बैंड और आर्मी बैंड ने सामूहिक वादन की मनोहारी प्रस्तुति दी। प्रस्तुतियों के बीच आकर्षक मार्चपास्ट ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुलिस ब्रास बैण्ड द्वारा बैंड कॉन्सर्ट में देशभक्ति, भारतीय शास्त्रीय संगीत, भारतीय राग एवं पाश्चात्य क्लासिकल संगीत की मनोहारी धुनें निकाली गईं। इसी कड़ी में हिन्दी फिल्मों के गीतों की धुनों की सुमधुर संगीतमय प्रस्तुति दी गईं। इसके बाद सभी बैण्डों द्वारा मार्चपास्ट करते हुए बैण्डवार सामूहिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। निरीक्षक श्री सुनील कटारे के नेतृत्व में पुलिस ब्रास बैण्ड की संगीतमयी प्रस्तुतियां हुईं। सेना के महार रेजिमेंट सागर के आर्मी पाइप बैंड ने आकर्षक मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी। अंत में संयुक्त रूप से बैण्ड ने '' सारे जहाँ से अच्छा'' की धुन पर मार्चपास्ट किया।

ज्ञात हो ''बीटिंग द रिट्रीट'' का आयोजन अर्ध सैन्य बलों की एक सुदीर्घ प्राचीन परंपरा है। जब युद्ध के बाद सैन्य टुकड़ियाँ वापस अपने कैम्पों में आती थीं, तब युद्ध के तनाव को कम करने के लिए मनोरंजक बैण्ड वादन का कार्यक्रम रखा जाता था। भारत में इस कार्यक्रम के साथ ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का औपचारिक समापन होता है। देश में ’’बीटिंग द रिट्रीट’’ कार्यक्रम करने वाला मध्यप्रदेश एकमात्र राज्य है, जहाँ प्रतिवर्ष 29 जनवरी को पुलिस द्वारा राजधानी भोपाल में कार्यक्रम किया जाता है।

''बीटिंग द रिट्रीट'' सेरेमनी में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, महानिेदेशक पुलिस श्री सुधीर सक्सेना सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.