सावधान... बिना बुखार भी डेंगू ले रहा चपेट में, तेजी से कम होती है प्लेटलेट्स

Updated on 23-10-2023 12:54 PM
भोपाल। आमतौर पर डेंगू से ग्रस्त होने पर पहले हल्का या तेज बुखार आता है लेकिन पहली बार शहर में बिना बुखार वाले डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई है। इसमें तेजी से प्लेटलेट्स कम होती है और जान का जोखिम बढ़ जाता है। इस तरह के मरीज की पुष्टि जेपी अस्पताल में हुई है।

500 से ऊपर पहुंचा आंकड़ा

असल में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। शहर में अब तक 512 से अधिक डेंगू पाजीटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू के तीन तरह के लक्षणों वाले मरीज मिल रहे हैं। जिनमें सामान्य बुखार, तेज बुखार और बिना बुखार वाले मरीज शामिल हैं। इनमें बिना बुखार वाले मरीज पहली बार सामने आ रहे हैं।

थकान, हरारत की भी न करें अनदेखी

जेपी अस्पताल के एमडी मेडिसिन डा. योगेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 35 वर्षीय एक युवक 18 अक्टूबर को दिखाने आया था। थकान और हरारत महसूस कर रहा था। बुखार नहीं था। फिर भी खून की जांच कराई तो पता चला कि वह डेंगू पाजीटिव है। प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम थी। वहीं सत्येश कुमार के दो भतीजों को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था, जांच कराने में डेंगू की पुष्टि हुई। लेकिन उनको डेंगू जैसे लक्षण बिल्कुल नहीं थे।

आम लक्षणों से अलग

आमतौर पर होने वाले डेंगू में मरीज तेज बुखार की शिकायत करता है। उसके शरीर में अधिक दर्द होता है, लेकिन मधुमेह के मरीजों, बूढ़े लोगों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में बुखार के बिना भी डेंगू हो सकता है। ऐसे मरीजों को बुखार तो नहीं होता, होता भी है तो हल्का बुखार होता है। लेकिन डेंगू के दूसरे लक्षण जरूर होते हैं। ये लक्षण भी काफी हल्के होते हैं।

हल्का संक्रमण, टेस्ट से ही चलता है पता

विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह का डेंगू खतरनाक हो सकता है, क्योंकि मरीज को पता ही नहीं होता कि उसे डेंगू हो गया है। कई बार वो डाक्टर के पास भी नहीं जाते। इस तरह के डेंगू में बहुत हल्का संक्रमण होता है। मरीज को बुखार नहीं आता, शरीर में ज्यादा दर्द नहीं होता, चमड़ी पर ज्यादा चकत्ते भी नहीं होते। कई बार मरीज़ को लगता है कि उसे सामान्य वायरल हुआ। लेकिन टेस्ट कराने पर उनके शरीर में प्लेटलेट्स की कमी, सफेद और लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होती है।

डाक्टर बोले, डेंगू के लक्षण अलग-अलग

डेंगू लगातार अपना रूप बदलता जा रहा है। एमडी मेडिसिन डा. योगेंद्र श्रीवास्तव बताते हैं कि अब से 15 दिन पहले जो केस आ रहे थे, उन्हें बुखार के अतिरिक्त कोई गंभीर लक्षण नहीं थे। अब आने वाले मरीजों को तेज बुखार है, ऐसे मरीजों को ब्लीडिंग हो रही है। हाथों में चिठ्ठे पड़ रहे हैं। इसके साथ प्लेटलेट्स अचानक से कम हो रही है। जिसके कारण मरीज गंभीर हो रहा है। हमारी भी डेंगू के बदलते ट्रेंड पर नजर है। इसकी जानकारी भी आने वाले दिनों में उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।

प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की भरमार

प्राइवेट अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। निजी अस्पतालों में मरीजों का उपचार ब्लड सैंपल की रिपोर्ट और रैपिड डेंगू किट से जांच के बाद किया जा रहा है। आने वाले मरीज गंभीर भी हो रहे हैं। एक अस्पताल के संचालक ने बताया कि एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट में लंबा समय लगता है। इसके कारण किट से जांच कराकर हम मरीज का उपचार शुरू करा रहे हैं।

इनका कहना है

डेंगू अभी इतना गंभीर नहीं है, लेकिन डेंगू के मरीजों में अलग-अलग तरह के लक्षण आ रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों का काफी गंभीरता से परीक्षण करने की जरूरत है।

- डा. राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल, भोपाल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.