बीसीसीआई की एजीएम सितंबर को होगी, आईपीएल के चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

Updated on 26-08-2026 01:24 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई ने अपनी 38 राज्य इकाइयों को भी बैठक की जानकारी दे दी है। सैकिया ने कहा कि एजीएम 18 सितंबर को होगी। एजीएम के एजेंडे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की क्रिकेट संघ को बीसीसीआई की एसोसिएट सदस्यता देने का प्रस्ताव भी शामिल है।

अरुण धूमल बीसीसीआई के चेयरमैन हैं

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद ने जून में हुई अपनी पिछली बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी। एसोसिएट सदस्य को बीसीसीआई में मतदान का अधिकार नहीं होता। बैठक के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन सहित संचालन समिति के दो पदों के लिए चुनाव भी होगा। फिलहाल अरुण धूमल आईपीएल संचालन समिति के चेयरमैन हैं। बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके मुताबिक 18 सितंबर 2026 को होने वाली एजीएम में संचालन समिति के दो निर्वाचित सदस्यों के पदों के लिए चुनाव होगा।

निर्विरोध चुनाव होने की संभावना

सदस्यों को अपने प्रतिनिधि के नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। वैध रूप से नामित उम्मीदवारों की घोषणा 11 सितंबर को की जाएगी। दोनों पदों पर हालांकि चुनाव निर्विरोध होने की संभावना है। एजीएम के एजेंडे में भारतीय क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि को आईपीएल संचालन समिति में शामिल करना भी है। इसके अलावा बीसीसीआई के लोकपाल और आचरण अधिकारी की नियुक्ति का मुद्दा भी बैठक में रखा जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…
 27 August 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वंदन अलंकार सवाई ने कुछ ऐसा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई, और घरवालों को भी इसकी भनक नहीं लगी। वंदन ने ऑनलाइन शतरंज…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने…
 27 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर-2 में गजब का कारनामा देखने को मिला है। विदा कोवई किंग्स के मिडियम पेसर के दीबन लिंगेश ने पारी की पहली तीन गेंदों…
 27 August 2026
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग का एक खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस खिलाड़ी का नाम है- देव चौधरी। देव अपने अच्छे खेल…
 27 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत के दौरे पर आने वाली है। इस दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें भारतीय टीम…
 26 August 2026
कोलंबो: भारतीय टीम ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के 7 विकेट सिर्फ 173 रन पर गिरा दिए थे। इसके बाद लगा कि टीम 200 रनों तक भी नहीं पहुंच पाएगी।…
 26 August 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स का आयोजन इस बार जापान में किया जा रहा है। जहां भारत भी हिस्सा ले रहा है। भारत एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट भी खेलता…
 26 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बीसीसीआई…
Advt.