डोमेस्टिक प्लेयर्स की सैलेरी बढ़ाने पर विचार कर रहा BCCI:एक करोड़ रुपए तक कमा सकते हैं खिलाड़ी

Updated on 25-04-2024 01:15 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) घरेलू खिलाड़ियों के लिए सैलेरी बढ़ाने पर विचार कर रहा हैं। क्रिकेट वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए अजित अगरकर की सिलेक्शन कमेटी को इसे को लागू करने के बारे में सुझाव देने का काम सौंपा गया है। हालांकि, बढ़ी हुई मैच फीस की घोषणा की संभावना नहीं है, लेकिन नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने प्रस्ताव पर चर्चा की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि IPL में हिस्सा नहीं लेने वाले घरेलू खिलाड़ी वंचित महसूस न करें।

अलग-अलग योजनाओं पर विचार चल रहा है लेकिन BCCI इस बात पर एकमत है कि घरेलू क्रिकेटरों की फीस कम से कम दोगुनी होनी चाहिए। एक सोच यह भी है कि अगर घरेलू खिलाड़ी ने 10 रणजी ट्रॉफी मैच खेले हैं तो उन्हें सालाना 75 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए के बीच कमाई करने की स्थिति में होना चाहिए।

रणजी प्लेयर्स को 3 स्लैब में सैलरी देता है BCCI
रणजी प्लेयर्स को BCCI की तरफ से फीस दी जाती है। BCCI ने इसके लिए 3 स्लैब निर्धारित किए हैं।

40 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले प्लेयर्स को एक दिन के 60 हजार रुपए मिलते हैं, यानी एक 4-दिवसीय मैच के लिए 2.40 लाख रुपए।

21 से 40 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को एक दिन के 50 हजार रुपए मिलते हैं, यानी एक 4-दिवसीय मैच के लिए 2 लाख रुपए।

20 से कम फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले प्लेयर्स को एक दिन के 40 हजार रुपए मिलते हैं, यानी एक 4-दिवसीय मैच के 1.60 लाख रुपए।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच फिस डबल की

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने अपने रणजी ट्रॉफी प्लेयर्स की फीस बढ़ाने का फैसला ले चुकी हैं। प्लेयर्स की सैलरी अगले सीजन से दोगुनी बढ़ जाएगी। अनुभवी खिलाड़ियों को 2024-25 के सीजन से एक फर्स्ट क्लास मैच के लिए 4.80 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं बाकी बोर्ड के प्लेयर्स को एक मैच के 2.40 लाख रुपए मिलते हैं।

डोमेस्टिक क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहता है BCCI

पिछले दिनों BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों को लेकर वॉर्निंग दी थी। बोर्ड ने कहा था कि जो खिलाड़ी फिट हैं और नेशनल टीम का हिस्सा नहीं हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा। इसके बावजूद ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों ने अपने स्टेट के लिए रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेला। वे IPL की तैयारियों में जुट गए। ऐसे में डोमेस्टिक क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए BCCI नई योजनाएं ला रही हैं।

BCCI ने नए कॉन्ट्रैक्ट में टेस्ट प्लेयर्स को फायदा पहुंचाया

BCCI ने भी रेड बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए टेस्ट क्रिकेट में इंसेटिव स्कीम शुरू की। इसके तहत साल के 75% से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले प्लेयर्स की मैच फीस 300% तक बढ़ जाएगी। फिलहाल एक टेस्ट मैच के लिए प्लेयर्स को 15 लाख रुपए मिलते हैं।

बोर्ड ने पिछले दिनों प्लेयर्स की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट भी जारी की। इसमें अनुभवी श्रेयस अय्यर और युवा ईशान किशन को रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेलने के कारण बाहर कर दिया गया।

गावसकर ने कहा था- रणजी फीस 2 से 3 गुना बढ़नी चाहिए

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने पिछले दिनों कहा भी था कि रणजी प्लेयर्स की फीस 2 से 3 गुना तक बढ़नी चाहिए। इससे रेड-बॉल क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ी इंस्पायर होंगे और इस फॉर्मेट पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.