क्रीज के अंदर था बैट, थर्ड अंपायर ने दिया रन आउट... आयुष बडोनी के विकेट पर गरमा गया माहौल

Updated on 01-05-2024 02:14 PM
लखनऊ: आईपीएल 2024 के दौरान हर मैच में कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी चर्चा रहती है। केकेआर और दिल्ली के मैच में हर्षित शर्मा को सेलिब्रेशन के लिए बैन कर दिया गया। अब लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच में सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन फिर थर्ड अंपायर ने एक ऐसा फैसला दिया, जिसपर विवाद शुरू हो गया। यह फैसला लखनऊ के बल्लेबाज आयुष बडोनी के रन आउट का था।


दूसरे रन की कोशिश में फंसे बडोनी

यह घटना 19वें ओवर में घटी जब लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 12 गेंदों पर 13 रनों की जरूरत थी। हार्दिक पंड्या के पास गेंद थी। उनके ओवर की पहली गेंद छोटी और ऑफ के बाहर थोड़ी बाहर थी। बडोनी ने गेंद को कट किया और फिर रन के लिए दौड़ पड़े। गेंद फील्डर से ज्यादा दूर नहींं थी और इसी वजह से दूसरे रन काफी मुश्किल था। ईशान ने गेंद को कलेक्ट किया और अपने पहले प्रयास में उनका हाथ विकेट पर नहीं था। लेकिन दूसरी बार उन्होंने गिल्लियां बखेर दीं।


क्रीज में नहीं लगा बडोनी का बल्ला

जब ईशान किशन ने पहली बार रन आउट की कोशिश की, तब आयुष बडोनी क्रीज से काफी बाहर थे। लेकिन जब दूसरी कोशिश में ईशान का हाथ विकेट से लगा तो बडोनी काफी अंदर आ गए थे। हालांकि उनका बल्ला हवा में था। वर्तमान क्रिकेट नियम के अनुसार एक बार बल्लेबाज क्रीज के अंदर आने के बाद हवा में जाता है तो बल्लेबाज आउट नहीं होगा। लेकिन थर्ड अंपायर के अनुसार बडोनी का बल्ला एक बार भी क्रीज के अंदर जमीन पर टच नहीं हुआ।

डाइव मारने की वजह से हवा में रहा बैट

आयुष बडोनी ने डाइव मारी तो बल्ला हवा में रह गया। जब विकेटकीपर ईशान किशन ने उन्हें रन आउट किया तो हैंडल का भी आधा हिस्सा क्रीज के अंदर आ गया था लेकिन वह जमीन पर टच नहीं हुआ। थर्ड अंपायर के फैसले पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को भी भरोसा नहीं हुआ। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल गुस्से में नजर आएं तो दूसरी छोर पर खेल रहे निकोलस पूरन ने काफी देर तक अंपायर से इसपर बात की। इस रन आउट का मैच के नतीजे पर कोई फर्क नहीं पड़ा और लखनऊ ने 4 गेंद रहते मैच को अपने नाम कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.