बांग्लादेशी सांसद की हत्या अमेरिकी दोस्त ने कराई:जांच में खुलासा- 5 करोड़ की सुपारी दी

Updated on 24-05-2024 01:12 PM

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार के मर्डर के मामले में कोलकाता CID ने नया खुलासा किया है। CID ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बांग्लादेशी सांसद का मर्डर उनके अमेरिकी दोस्त ने कराया। इसके लिए 5 करोड़ रुपए की सुपारी दी गई। आरोपी का कोलकाता में ही एक फ्लैट भी है।

हत्या को पहले से रची गई साजिश के तहत अंजाम दिया गया। दरअसल, अनवारुल इलाज के लिए 12 मई को कोलकाता आए थे। इसके अगले दिन ही वे लापता हो गए थे। CID ने कहा है कि उन्हें ऐसे सबूत मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है, कि बांग्लादेशी सांसद की हत्या हो चुकी है। हालांकि, अब तक उनका शव बरामद नहीं हुआ है।

हालांकि, बुधवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि न्यू टाउन इलाके में एक शव के टुकड़े मिले थे। तब इस बात की आशंका जताई गई थी कि यह शव सांसद का हो सकता है। इससे पहले 22 मई को कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के एक फ्लैट में पुलिस अनार की हत्या के मामले में छानबीन करने पहुंची थी।

यह वही फ्लैट है, जहां अनार को आखिरी बार देखा गया था। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में 3 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था।

सांसद ने परिजन को भेजा था मैसेज- VIP के साथ हूं, संपर्क नहीं कर पाऊंगा
CID की फोरेंसिक टीम गुरुवार को उस स्थान जगह पर पहुंची, जहां बांग्लादेशी सांसद की हत्या हुई थी। टीम ने उस जगह से मिली एक कार से सैंपल इकट्ठा किए। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सांसद अनवारुल 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता आए थे। इसके अगले दिन ही वे लापता हो गए।

13 मई से अनवारुल का फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद 17 मई को उनका फोन बिहार के किसी इलाके में कुछ देर के लिए ऑन हुआ था। वहीं पुलिस का कहना है कि उनके फोन से परिवार के सदस्यों को संदेश भेजे गए थे कि वह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। यहां वे कुछ VIP लोगों के साथ हैं, जिस वजह से उनसे संपर्क नहीं कर पाएंगे।

कौन थे बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार?
अनवारुल अजीम अनार प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी से सांसद हैं। वे जेनैदाह-4 सीट से 2014, 2018 और 2024 में चुनाव जीते। ​​​​​अनवारुल की मौत से पहले उनके परिवार वालों ने शेख हसीना से मिलकर मदद मांगी थी।

दोस्त के घर की तलाशी, पुलिस ने खंगाला CCTV फुटेज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनवारुल 12 मई को शाम लगभग सात बजे अपने एक फैमिली फ्रेंड गोपाल बिस्वास से मिलने कोलकाता में उनके घर गए थे। अगले दिन दोपहर 1.41 बजे वह डॉक्टर से मिलने की बात कहकर वहां से रवाना हो गए।

उन्होंने कहा था कि वह शाम को लौटेंगे। अनवारुल ने बिधान पार्क में कलकत्ता पब्लिक स्कूल के सामने से टैक्सी ली। शाम को उन्होंने गोपाल को वॉट्सऐप मैसेज कर बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं। इसके बात उनकी लोकेशन नहीं मिली।

कोलकाता पुलिस ने अनवारुल के दोस्त के घर की तलाशी ली है। आवासीय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस उन लोगों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है जो उस फ्लैट में अक्सर आते-जाते थे। बांग्लादेशी दूतावास भी लगातार पुलिस के संपर्क में है। बांग्लादेश की सरकार ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.