बाबर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी:बोले- बोझ बढ़ रहा, खेल पर ध्यान दूंगा

Updated on 02-10-2024 01:28 PM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। बाबर ने मंगलवार, 1 अक्टूबर को देर रात सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया।

29 साल के बाबर ने लिखा- 'मेरे लिए टीम की कप्तानी करना गर्व की बात थी, लेकिन इससे बोझ बढ़ रहा था। मैं पूरी तरह से अपने खेल पर फोकस करना चाहता हूं।'

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसी साल बाबर को दोबारा कप्तान बनाया था, हालांकि उनकी कप्तानी पर कई बार सवाल उठे। पूर्व सिलेक्टर मोहम्मद वसीम ने बाबर आजम को जिद्दी बताया था।

पूर्व सिलेक्टर बोले थे- चयनकर्ताओं के सुझाव नहीं मानते थे बाबर

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने एक महीने पहले बाबर को लेकर कई दावे किए थे। 46 साल के पूर्व क्रिकेटर ने कहा- 'बाबर बहुत जिद्दी था और अक्सर चयन समिति द्वारा दिए गए सुझाव का विरोध करता था।'

वसीम ने ये 3 आरोप लगाए थे...

बाबर को बदलावों के फायदे समझाना कठिन था। वह बहुत जिद्दी था और मैंने उसे मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वह बदलावों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था।

ड्रेसिंग रूम का माहौल कुछ खिलाड़ियों की वजह से खराब था। मैंने चीफ सिलेक्टर्स के तौर पर उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन टीम प्रबंधन उन्हें वापस ले आया।

मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन 4 कोचों ने मुझसे कहा कि खिलाड़ियों का एक समूह टीम के लिए कैंसर है। अगर वे टीम का हिस्सा हैं, तो पाकिस्तान जीत नहीं सकता।

बाबर की कप्तानी में उठे सवाल 

टी-20 वर्ल्ड कप-2024 से बाहर होने के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। PCB ने 2020 में बाबर आजम को सभी फॉर्मेट का कप्तान बनाया था। बाबर की कप्तानी में टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल और 2022 के फाइनल में पहुंची थी। फिर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि, बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले बाबर आजम को वापस से व्हाइट-बॉल क्रिकेट की कप्तानी सौंपी थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पाकिस्तान भारत और अमेरिका के खिलाफ मैच हारकर ग्रुप स्टेज राउंड के बाद ही बाहर हो गई थी।

टीम बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। बांग्लादेश ने पिछले महीने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया था।

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं बाबर

बाबर आजम इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। साल 2024 की बात करें तो बाबर आजम ने टेस्ट की 6 पारियों में 113 और 19 टी-20 मैचों में 660 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल कोई वनडे नहीं खेला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.