अक्षर पटेल vs रविंद्र जडेजा, IPL 2024 के आधार पर चुनी गई टी-20 वर्ल्ड कप टीम तो कौन मारेगा बाजी

Updated on 30-04-2024 04:34 PM
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अब अंतिम चरण की ओर बढ़ चला है। 17 वें सीजन के बीच में ही टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। ऐसे में टीम के चयन में आईपीएल के प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा जाएगा। ऐसी स्थिति में स्पिन ऑलराउंडर की रेस में शामिल अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के नाम की खूब चर्चा है। दोनों ही खिलाड़ी बेहतरीन हैं, लेकिन किसी एक को ही मौका मिल पाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं अगर आईपीएल के प्रदर्शन के आधार को बनाकर टीम को चुना गया तो अक्षर और जडेजा में से किसे मौका मिलेगा और क्यों।

क्यों है रविंद्र जडेजा की दावेदारी मजबूत

रविंद्र जडेजा की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन ऑलराउंडरों में होती है। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ टीम के लिए बल्लेबाजी में भी खूब दमखम दिखाते हैं। सीएसके के लिए वह कई सालों से ऐसा करते आए हैं। लिमिटेड ओवरों में बॉलिंग के साथ बैटिंग उन्हें बाकियों से अलग बनाती है। बैटिंग और बॉलिंग के साथ बेहतरीन फील्डिंग से भी धमाल मचाते हैं। मैदान पर उनका थ्रो अचूक रहता है। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत भी है।


हालांकि, अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में टी20 की बात की जाए तो यहां पर जडेजा अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। जडेजा के आंकड़े को देखा जाए तो वह टीम इंडिया के लिए 66 टी20 में सिर्फ 480 रन और 53 विकेट ले पाए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में काफी नीचे आते हैं जिससे काफी दबाव भी रहता है। इसके अलावा गेंद को अगर पिच से मदद नहीं मिले तो गेंदबाजी भी काफी हो जाती है। ऐसे में ये कमियां उनकी दावेदारी को कमजोर करती है।

अक्षर पटेल भी जडेजा से कम नहीं

रविंद्र जडेजा के अलावा अक्षर पटेल भी टी20 विश्व कप में जगह बनाने के दावेदार हैं। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। इस सीजन में अक्षर टीम के लिए बॉलिंग और बैटिंग दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। टी20 क्रिकेट अक्षर टीम इंडिया के लिए जडेजा से काफी बेहतर हैं। खासतौर से उनकी बैटिंग काफी अच्छी है। वह मध्यक्रम में आकर तेजी रन बना सकते हैं। अक्षर के आंकड़े को देखें तो उन्होंने 52 टी20 मैचों में 49 विकेट लिए हैं, जबकि बल्लेबाजी में उनके नाम 489 रन है।

कैसा रहा है जडेजा के लिए अब तक आईपीएल 2024

​आईपीएल 2024 में रविंद्र जडेजा अपनी चमक नहीं बिखेर पाए हैं। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उनका प्रदर्शन औसत रहा है। वह टीम के लिए कुल 9 मैचों में मैदान पर उतरे हैं जिसमें बैटिंग में जडेजा ने 157 रन और बॉलिंग में सिर्फ 5 विकेट ले पाए। ऐसे में चयनकर्ता उनके इस प्रदर्शन को जरूर ध्यान में रखेंगे।

दिल्ली के फिनिशर बने हुए हैं अक्षर पटेल

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में कमाल का खेल दिखा रहे हैं। आईपीएल 2024 में अक्षर दिल्ली की तरफ अब तक कुल 11 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान बल्लेबाजी में उन्होंने 149 रन बनाने के साथ कुल 9 विकेट भी लिए हैं। ऐसे में अक्षर पटेल अपनी दावेदारी को मजबूत करते हुए दिख रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.