टेस्ट रैंकिंग के टॉप पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया भारत नंबर-2 पर फिसला

Updated on 06-01-2024 01:11 PM

2023 की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ICC की टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गई है। टीम को पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में 2 मुकाबले जीतने का फायदा पहुंचा। जबकि टीम इंडिया दूसरे स्थान पर फिसल गई। टीम ने साउथ अफ्रीका में 1-1 से सीरीज ड्रॉ खेली, जिस कारण उन्हें नुकसान हुआ।

4 महीने से तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 था भारत
भारत वनडे और टी-20 में अब भी नंबर-1 पोजिशन पर है। टीम पिछले साल सितंबर में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 पोजिशन पर पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट में टॉप पर आने के साथ भारत का तीनों फॉर्मेट में एकतरफा दबदबा 4 महीने बाद खत्म हुआ।

टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ घर में 5 टेस्ट की सीरीज 25 जनवरी से खेलेगी। सीरीज में अगर टीम इंडिया 4-0 या 5-0 के अंतर से जीत दर्ज करती है तो टीम फिर से टेस्ट में नंबर-1 पोजिशन पर आ जाएगी। फिलहाल रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के 118 और भारत को 117 पॉइंट्स हैं। इंग्लैंड 115 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है।

वनडे में ऑस्ट्रेलिया, टी-20 में इंग्लैंड दूसरे नंबर पर
ICC की वनडे और टी-20 टीम रैंकिंग में भारत ही टॉप पर है। टीम के वनडे में 121 पॉइंट्स हैं। इस फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया दूसरे और साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर है। कंगारुओं के 117 और प्रोटियाज टीम के 110 पॉइंट्स हैं।

टी-20 टीम रैंकिंग में भारत के 265 पॉइंट्स हैं। दूसरे नंबर पर इस फॉर्मेट की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड है, उनके पास 256 पॉइंट्स हैं। टीम को पिछले दिनों वेस्टइंडीज में 5 टी-20 की सीरीज में 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। टी-20 टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड तीसरे, पाकिस्तान चौथे और ऑस्ट्रेलिया पांचवें नंबर पर है।

टेस्ट बैटर्स में विराट 9वें नंबर पर

टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में विराट कोहली टॉप-10 बैटर्स में शामिल इकलौते भारतीय हैं। वह साउथ अफ्रीका में भारत के टॉप रन स्कोरर रहे, जिस कारण उन्हें 4 स्थान का फायदा हुआ और वह 9वें नंबर पर पहुंच गए।

गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन नंबर-1 पर कायम हैं। जबकि रवींद्र जडेजा चौथे और जसप्रीत बुमराह पांचवें नंबर पर हैं। टॉप-10 में इनके अलावा और कोई भारतीय नहीं हैं।

ऑलराउंडर्स में भारत के रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ही पहले-दूसरे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर भी भारत के ही अक्षर पटेल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.