भोपाल में युवक पर कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश:आरोपियों ने घेरकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा

Updated on 24-08-2025 12:38 PM

भोपाल के दानिश नगर चौराहा पर चार युवकों ने एक छात्र को घेरकर जमकर पीटा। डंडे और लात घूसों से पीटने के बाद उस पर कार चढ़ा दी। युवक कार के विवाद में फंसे दोस्त को बचाने पहुंचा था। मुख्य आरोपियों से राजीनामा की बात कर रहा था। तभी दो कारों से आए आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया।

भागने के प्रयास में आरोपियों ने युवक पर कार चढ़ा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूरी घटना शुक्रवार की देर रात 11:30 बजे की है। शनिवार की शाम को वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

साधारण मारपीट की धाराओं में दर्ज किया गया केस

बागसेवनिया थाने के टीआई अमित सोनी ने बताया कि सचिन मीणा (22) पुत्र स्वर्गीय किशनलाल मीणा सुल्तानपुर का रहने वाला है। एलएनसीटी कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर चुका है। इसी के साथ गांव में अपने बड़े भाई के साथ अपनी 13 एकड़ जमीन पर खेती-किसानी करता है। उसका भोपाल के दस नंबर स्टॉप पर किराए का कमरा है। दोस्तों से मिलने अकसर भोपाल आता है।

उसके दोस्त विक्रांत दुबे का अभिषेक और शेखर नाम के युवक से थार कार के लेन-देन को लेकर विवाद था। दोनों पक्ष कार पर अपना-अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। कार के विवाद में विक्रांत और शेखर का विवाद हुआ। विवाद दानिश नगर स्थित कैफे पर शुरू हुआ। जिसकी जानकारी सचिन मीणा को मिली, वे विवाद सुलझाने के लिए कैफे पर पहुंचा था। शेखर को अपनी कार में बैठाने के बाद राजीनामा की बात करने के लिए कैफे से कुछ दूर तक ले आया। यहां शेखर, विक्रांत, सचिन व अन्य कार में बात कर रहे थे।

तभी शेखर के साथियों ने वहां अलग-अलग कारों से पहुंचकर हमला कर दिया। घायल के बताए अनुसार, एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना का सीसीटीवी भी मिला है। जिसमें कार चढ़ती साफ नजर नहीं आ रही है। फिलहाल मारपीट की धाराओं में एफआईआर की है। अन्य फुटेज चेक किराए जा रहे हैं, जांच में आए तथ्यों के आधार पर धाराओं में इजाफ किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.