कांग्रेस की टिकट को लेकर कमल नाथ के घर के बाहर आत्मदाह का प्रयास

Updated on 23-10-2023 01:25 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में चल रहा विरोध आत्मदाह के प्रयास तक पहुंच गया। रविवार शाम को एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के राजधानी स्थित आवास पर आत्मदाह के इरादे से आग में कूदने का प्रयास किया। उसे अन्य कार्यकर्ताओं ने रोक लिया।

पेट्रोल से भरी बोतल हाथ से छीनकर फेंकी

उज्जैन के बड़नगर से विधायक मुरली मोरवाल का टिकट कटने के विरोध में उनके समर्थक रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आवास पहुंचे थे। यहां उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया।

इस दौरान एक कार्यकर्ता ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया तो उसे पकड़कर अन्य कार्यकर्ताओं और मौके पर मौजूद पुलिस ने पेट्रोल से भरी बोतल हाथ से छीनकर फेंक दी।

आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

इस दौरान कार्यकर्ता के कपड़े भी फट गए। इसके बाद कार्यकर्ता टायर लेकर आ गए और उसमें आग लगा दी। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने मुरली मोरवाल प्रकाश शर्मा सहित साथ अन्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.