आरक्षक पर हमला कर फरार आरोपितों पर दस हजार का इनाम घोषित

Updated on 25-08-2023 12:58 PM

भोपाल। अयोध्या नगर थाने में पदस्थ आरक्षक कल्याण सिंह पर जानलेवा हमले करने के मामले में फरार चल रहे आरोपितों की फिलहाल गिरफ्तार नहीं हो पाई है। उनकी गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम पुलिस उपायुक्त श्रृदा तिवारी ने घोषित किया है। इधर पुलिस और नगर निगम के अमले में शराब दुकान के सामने किया गया अतिक्रमण गुरुवार को हटा दिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की रात करीब साढ़े बारह बजे आरक्षक कल्याण सिंह शराब दुकान बंद कराने पहुंचा था। उस वक्त दुकान का शटर आधा खुला हुआ था और बाहर खड़ी कार पर गिलास रखकर कुछ कर्मचारी शराब पी रहे थे। कल्याण ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया तो दुकान कर्मचारियों ने उस पर हमला कर दिया था। इसके साथ ही एफआरवी में भी तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो अन्य फरार हो गए थे। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार को पुलिस टीम ने नगर निगम अमले के साथ शराब दुकान के सामने किया गया अतिक्रमण हटा दिया है।

घायल आरक्षक को देखने पहुंची उपायुक्त:- अस्पताल में इलाज करा रहे आरक्षक कल्याण को देखने पुलिस उपायुक्त श्रृदा तिवारी अस्पताल पहुंची और उनकी तबीयत की जानकारी ली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.