असम सीएम और सिंधिया ने भोपाल में की जनसभा, सरमा ने कहा- कांग्रेस चुनाव के समय छद्म हिंदुत्व अपनाती है

Updated on 10-11-2023 12:56 PM

 भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र भाजपा के प्रत्याशी आलोक शर्मा के रोड शो किया। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास हो गया है कि इस बार भोपाल उत्तर सीट पर कमल खिलने वाला है। कांग्रेस ने यहां कोई विकास नहीं कराया है लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम विकास जरूर कराएंगे।

रोड शो के दौरान वे स्थानीय नेताओं के साथ रथ पर सवार होकर शाहजहांनाबाद चौराहा से रेजीमेंट रोड होते हुए टीलाजमालपुरा के दुर्गा चौक तक पहुंचे। रोड शो शुरू करने से पहले उन्होंने काली के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान महिलाओं ने सिंधिया को तिलक लगाकर उनकी आरती भी उतारी। सिंधिया ने कहा कि बहनों द्वारा किए गए स्वागत से विश्वास नहीं हो रहा है कि हम टीलाजमालपुरा क्षेत्र में हैं।

कांग्रेस चुनाव के समय अपना लेती है छद्म हिंदुत्व: हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी की जनसभा की। सरमा ने कहा कि कमल नाथ सरकार भी बनाना चाहते हैं और दिग्विजय सिंह के कपड़े भी फाड़ना चाहते हैं। इन दोनों की जोड़ी जो खेल मध्य प्रदेश में खेल रही है, इनकी सारी नौटंकी जनता जानती है। राम के अस्तित्व को नकारने वाले राहुल गांधी बताएं कि वह राम मंदिर दर्शन करने क्यों नहीं जाते, प्रियंका गांधी बताएं कि वह रामलला के दर्शन करने क्यों नहीं जाती हैं। कांग्रेस चुनाव के समय छद्म हिंदुत्व अपनाने का काम करती है और सनातन को मिटाने की बात करती है। सनातन आदिकाल से था, है और रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.