अर्शदीप ने पहली बॉल पर हेड को बोल्ड किया : कंफ्यूजन में रनआउट हुए शशांक

Updated on 20-05-2024 01:56 PM

IPL 2024 में रविवार को हुए डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर पहली पारी में 214 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 19.1 ओवर में टारगेट चेज कर लिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला दिन का दूसरा मुकाबला और इंडियन प्रीमियर लीग-2024 का आखिरी लीग मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

दिन के पहले मुकाबले में SRH के ट्रेविस हेड पहली ही बॉल पर बोल्ड हो गए। वहीं, शशांक सिंह 2 रन ही बना सके, वे रनआउट हो गए। जबकि सनवीर सिंह ने शानदार कैच लपका।

1. अर्शदीप सिंह ने पहली बॉल पर ट्रैविस हेड को बोल्ड किया
पंजाब किंग्स के पेसर अर्शदीप सिंह ने पहली ही बॉल पर हैदराबाद के टॉप रन स्कोरर ट्रैविस हेड को बोल्ड कर दिया। 215 रन का टारगेट देने के बाद पंजाब गेंदबाजी करने आई। टीम के लिए ओवर की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की। स्ट्राइक पर ट्रैविस हेड थे। पहली बॉल पर अर्शदीप ने गुड लेंथ डिलिवरी फेंकी, बॉल अंदर की ओर स्विंग हुई और सीधे स्टंप पर जा लगी। हेड गेंद को समझने में नाकाम रहे। हेड पहली बॉल पर जीरो रन बनाकर आउट हुए।

2. सनवीर ने लिया शानदार कैच
SRH के खिलाड़ी सनवीर सिंह ने शानदार कैच लपका। PBKS की पारी के 19वें ओवर के दौरान टी नटराजन ने आशुतोष शर्मा को धीमी गेंद फेंकी। आशुतोष ने इसे कवर की दिशा में खेला। शॉर्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे सनवीर सिंह तेजी ने पीछे की तरफ दौड़े और गिरते हुए शानदार कैच लपक लिया।

3. कंफ्यूजन में रनआउट हुए शशांक
PBKS के बल्लेबाज शशांक सिंह कंफ्यूजन के कारण रनआउट हो गए। उनका विकेट पंजाब की पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आया। शशांक ने नितीश रेड्डी की बॉल पर शॉट खेलकर तेजी से एक रन लिया। उनके साथ नॉन स्ट्राइकर एंड पर राइली रूसो थे।

तेजी से पहला रन लेने के कारण रूसो बिना किसी हिचकिचाहट के दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े। शशांक सिंह रन लेने के लिए नहीं दौड़े, लेकिन रूसो को देख आखिरी मोमेंट में दूसरे छोर की ओर उन्होंने दौड़ लगाई। इतने में बॉलर नितीश रेड्डी दौड़ते हुए मिड-विकेट पर गई बॉल तक पहुंच गए और बल्लेबाज के छोर पर गेंद फेंक दी, जहां शशांक रन पूरा करना चाहते थे। विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने तुरंत बॉल रिसीव की और शशांक को रनआउट कर दिया। इस दौरान शशांक सिंह क्रीज से काफी दूर थे।

4. स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में बोल्ड हुए क्लासन
SRH के विकेटकीपर बैटर हेनरिक क्लासन स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। 19वें ओवर की दूसरी बॉल पर हरप्रीत बरार ने स्टंप्स की ओर क्लासन सीधी गेंद फेंकी। इसपर क्लासन ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की। उनकी कोशिश नाकाम रही और वे शॉट को कनेक्ट नहीं कर सके। इस कारण शॉट मिस हुआ और वे बोल्ड हो गए।

5. बारिश के कारण KKR vs RR मैच रुका
बारिश के कारण कोलकाता और राजस्थान के बीच गुवाहाटी में होने वाला दिन का दूसरा मुकाबला रुक गया। इस कारण साढ़े 3 घंटे तक टॉस भी नहीं हो सका। करीब रात 10 बजे ग्राउंड स्टाफ ने कवर्स हटाए। रात 10:30 बजे टॉस हुआ, लेकिन मैच शुरू होने से बारिश ने एक बार फिर फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.