अर्शदीप और आवेश ने छोड़े कैच:रनआउट हुए ट्रेंट बोल्ट, पहले ओवर में IPL के टॉप विकेट-टेकर भी बने

Updated on 16-05-2024 12:32 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में बुधवार को पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी में पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और राजस्थान के पेसर आवेश खान ने एक-एक कैच छोड़ा। वहीं ट्रेंट बोल्ट पारी की आखिरी बॉल पर रन आउट हो गए।

बोल्ट ने पारी के पहले ही ओवर में एक विकेट भी लिया। इसी के साथ वह IPL के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने।

PBKS vs RR मैच के रिकॉर्ड और मोमेंट्स...

1. अर्शदीप ने छोड़ा कैच
17वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने अपनी ही बॉलिंग पर कैच छोड़ दिया। ओवर की तीसरी बॉल उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फुल टॉस फेंकी। पराग ने सामने की ओर शॉट खेला और बॉल अर्शदीप की ओर गई। उन्होंने कैच लेने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके हाथ से छूट गई। पराग को 43 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, उन्होंने 48 रन की पारी खेली।

2. आखिरी बॉल पर रनआउट हुए ट्रेंट बोल्ट
राजस्थान रॉयल्स से ट्रेंट बोल्ट पहली पारी की आखिरी बॉल पर रनआउट हो गए। हर्षल पटेल ने लेग स्टंप की ओर फुलर लेंथ बॉल फेंकी। बोल्ट ने फ्लिक कर 2 रन लेना चाहा, लेकिन दूसरा रन पूरा करने से पहले ही जितेश शर्मा के थ्रो पर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने गिल्लियां उड़ा दीं। बोल्ट 9 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हुए।

3. आवेश ने छोड़ा मुश्किल कैच
दूसरी पारी के 17वें ओवर में राजस्थान के आवेश खान ने अपनी ही बॉलिंग पर मुश्किल कैच छोड़ा। ओवर की तीसरी बॉल आवेश ने लेग स्टंप की ओर फुलर लेंथ फेंकी, करन फ्लिक करने गए लेकिन बॉल बाहरी किनारे से लगकर आवेश की ओर ही चली गई। उन्होंने हाथ अड़ाया, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। करन को 48 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, उन्होंने 63 रन की मैच विनिंग पारी खेल दी।

1. बोल्ट के नाम पहले ओवर में 28 विकेट
ट्रेंट बोल्ट ने पंजाब के खिलाफ पहले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह का विकेट लिया। प्रभसिमरन 6 रन बनाकर कैच आउट हुए। इस विकेट के साथ बोल्ट के IPL मैचों के पहले ओवर में कुल 28 विकेट हो गए। इस मामले में वह टॉप पर पहुंचे, उन्होंने SRH के भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा। भूवी के नाम पहले ओवर में 27 विकेट हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.