आर्सेनल के ट्रोसार्ड ने बायर्न के खिलाफ स्कोर बराबर किया, मैड्रिड-सिटी मैच 3-3 से ड्रॉ

Updated on 10-04-2024 01:45 PM

UCL (यूएफा चैंपियंस लीग) के क्वार्टरफाइल के दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे। मंगलवार देर रात पहला मुकाबला मैड्रिड में मैनचेस्टर सिटी और रियल मैड्रिड के बीच हुआ। वहीं, दूसरा मैच लंदन में इंग्लैंड के क्लब आर्सेनल और जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख के बीच खेला गया।

क्वार्टरफाइनल लेग-1 के दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे। रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी की स्कोर लाइन 3-3 रही। वहीं, आर्सेनल के खिलाड़ी लियनार्डो ट्रोसार्ड ने 76वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। दूसरे लेग के मुकाबले अगले हफ्ते होंगे।

सिटी-मैड्रिड गेम के पहले 3 गोल 15 मिनट के अंदर हुए
मैनचेस्टर सिटी और रियल मैड्रिड के बीच हुए मुकाबले में पहले हाफ के शुरुआती 15 मिनट में गोल हो गए। शुरुआत मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर बर्नार्डो सिल्वा ने की। उन्होंने दूसरे मिनट में गोल किया। वहीं, इसके बाद 12वें मिनट में रुबेन दियास ने आत्मघाती गोल और 14वें मिनट में मैड्रिड के मिडफील्डर रोड्रिगो ने गोल कर दिया। टीम ने 2-1 से बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ के 66वें मिनट में फिल फोडेन ने शानदार स्ट्राइक के साथ सिटी के लिए बराबरी की और फिर 71वें मिनट में जोस्को ग्वारडिओल ने फिर सिटी के लिए बढ़त बना दी। आखिर में 79वें मिनट में मैड्रिड के फेडे वालवर्दे ने फिर गोल दाग दिया और स्कोर 3-3 से बराबर हो गया।

सिटी को टीम के स्टार मिडफील्डर केविन डे ब्रुने की कमी खली, जो बुखार के कारण मैच नहीं खेल सके।

आर्सेनल ने मैच का पहला और आखिरी गोल दागा
आर्सेनल ने गेम की शुरुआत पहले गोल स्कोर कर की। टीम के विंगर बुकायो साका ने 12वें मिनट में ही गोल दाग दिया। इसके बाद 18वें मिनट में सर्ज नाबरी ने शानदार गोल स्कोर कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। आर्सेनल लगातार अटैक कर रही थी, और गोल बनाने की कोशिश में लगी थी। तभी 32वें मिनट में टीम ने बॉक्स के अंदर फाउल कर दिया, जिससे बायर्न को पेनल्टी मिल गई।

टीम के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर टीम को 2-1 से लीड दिला दी।

आखिर में दूसरे हाफ के 76वें मिनट में सब्सटीट्यूट होकर आए लियनार्डो ट्रोसार्ड ने शानदार स्ट्राइक किया और टीम को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा कर दिया।

कैसे दो लेग में होते है मुकाबले
राउंड ऑफ 16 से लेकर सेमीफाइनल तक के मुकाबले 2 लेग में खेले जाते हैं। एक-एक मैच दोनों क्लबों के घर में होते है। दोनों लेग में कुल मिला कर ज्यादा गोल करने वाली टीम जितती है। जैसे रियल मैड्रिड के खिलाफ मैनचेस्टर सिटी क्वार्टरफाइनल में 2 मैच खेलेगा। पहला मैच अपने होम ग्राउंड में और दूसरा मैच सिटी के घर में होगा। दोनों मैच में ज्यादा गोल करने वाली टीम जितेगी।

आज क्वार्टरफाइनल के 2 और मुकाबले
आज स्पैनिश क्लब एफसी बार्सिलोना और फ्रांस के क्लब PSG के बीच मुकाबला होगा। वहीं, दूसरा मैच स्पैनिश क्लब एथलेटिको मैड्रिड और जर्मन क्लब डोर्टमंड के बीच खेला जाएगा। दोनों मुकाबले देर रात 12:30 बजे से होंगे।

दूसरे लेग के मुकाबले 18 को
चारों टीमों के दूसरे लेग के मुकाबले 18 अप्रैल को होंगे। यहां से दो सेमीफाइनलिस्ट डिसाइड होंगे। रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी का मुकाबला सिटी के होमग्राउंड एतिहाद स्टेडियम में होगा। वहीं, आर्सेनल और बायर्न म्यूनिख ​​​​​​​का मुकाबला म्यूनिख के एलायंज एरीना में खेला जाएगा।

1955-56 से खेली जा रही है UEFA चैंपियंस लीग
दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग ‘चैंपियंस लीग’ का यह 32वां सीजन है। जिसका चैंपियन 10 जून को मिला जाएगा। लीग की शुरुआत 1955-56 में हुई थी। तब यूरोपियन यूनियन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (UEFA) द्वारा आयोजित लीग का नाम यूरोपियन चैंपियंस कप था। 1992 में नाम बदलकर UEFA चैंपियंस लीग कर दिया गया। हर सीजन इसमें 32 टीमें हिस्सा लेती है। इन टीमों को 8 ग्रुप में बांटा जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.