आधी-अधूरी रिलीज की गई अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की 'द लेडी किलर', डायरेक्टर ने बताई क्या थी मजबूरी

Updated on 08-11-2023 02:59 PM
अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दे लेडी किलर' का ट्रेलर 29 अक्टूबर को रिलीज किया गया था और कुछ ही दिन बाद फिल्म रिलीज कर दी गई। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। शायद ही किसी को पता होगा कि 'द लेडी किलर' थिएटर्स में लगी है। न तो फिल्म का प्रमोशन किया गया और ना ही किसी एक्टर ने इसके बारे में कुछ बोला। फिल्म को चुपचाप ही रिलीज कर दिया गया। और तो और इसे आधी-अधूरी ही रिलीज किया गया। इस कारण फिल्म और इसके मेकर्स की खूब आलोचना भी हुई। एक यूट्यूबर ने अब जब 'द लेडी किलर' का रिव्यू किया और इसे आधी-अधूरी फिल्म बताया। इस पर डायरेक्टर अजय बहल ने रिएक्ट किया है।

Ajay Bahl ने स्वीकार किया कि The Lady Killer को आधा-अधूरा रिलीज किया गया। उन्होंने उस यूट्यूबर के चैनल पर 'द लेडी किलर' के रिव्यू वाले वीडियो में कमेंट सेक्शन में लिखा, 'हां, मैं कन्फर्म करता हूं कि यह फिल्म अधूरी है। 117 पेज के स्क्रीनप्ले के 30 पेज की कहानी शूट ही नहीं की गई। बहुत सारे कनेक्टिंग सीन, अर्जुन और भूमि का पूरा रोमांस, भूमि की शराब की लत, अर्जुन का फंसने और सबकुछ खोने की भनक तक, बहुत सारे ऐसे साइकोलॉजिकल सीन्स और बीट हैं, जो गायब हैं। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि फिल्म अस्थिर और बिखरी हुई लगती है, और किरदारों के साथ जुड़ना मुश्किल हो जाता है।'

''द लेडी किलर' के शूट का एक्सपीरियंस दर्दनाक रहा'

ऐसा कहा जा रहा है कि अजय बहल का फिल्म के लीड कलाकार अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ मनमुटाव हो गया था और शूट के दौरान इस वजह से काफी दिक्कतें हुईं। इस पर अजय बहल ने रिएक्ट किया और बोले, ''द लेडी किलर' को शूट करने में बहुत दिक्कतें हुईं, लेकिन एक्टर्स की वजह से नहीं। अर्जुन और भूमि के साथ काम करने में मजा आया। उन्होंने इस फिल्म में जी-जान से काम किया। प्रॉब्लम तो कहीं और से थी, लेकिन वो दूसरी कहानी है।'

'द लेडी किलर' के साथ आखिर हुआ क्या?

लेकिन असल में 'द लेडी किलर' के साथ क्या हुआ? हमारे सहयोगी ईटाइम्स के मुताबिक, फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इस फिल्म को शूटिंग शेड्यूल के बिना ही रिलीज कर दिया। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में की जानी थी, पर मेकर्स लगातार होती बारिश के कारण वहां शूट नहीं कर पाए। इसलिए फिल्म को एडिट करके पैचवर्क शूट के बिना ही रिलीज कर दिया गया। 'द लेडी किलर' को थिएटर्स में इस बाध्यता के कारण रिलीज किया गया कि इसे बाद में OTT पर रिलीज किया जाएग। करीब 45 करोड़ के बजट में बनी 'द लेडी किलर' ने पहले दिन सिर्फ 38 हजार का ही कलेक्शन किया। इसके देशभर में सीमित शोज थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए सिर्फ 293 टिकट ही बिक पाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.