अर्चना पूरन सिंह ने गोवा में समीरा रेड्डी के बगीचे से तोड़े काजू, बोलीं- लाजवाब मेहमान-नवाजी के लिए शुक्रिया

Updated on 29-05-2026 02:14 PM
समीरा रेड्डी उन फिल्मी सितारों में से एक हैं जो मुंबई की चकाचौंध से दूर गोवा में सुकून भरी जिंदगी जीने में यकीन करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अपने परिवार के साथ समीरा रेड्डी के घर घूमने पहुंचीं। इस दौरान अर्चना ने पहली बार अपने हाथ से काजू तोड़े जिसे संभालकर रखने की बात करती दिखीं।

अर्चना पूरन सिंह ने समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में अर्चना समीरा के गार्डन से ऑर्गैनिक रियल काजू तोड़कर बेहद खुश नजर आ रही हैं। वो कह रही हैं कि ये काजू वो हमेशा अपने साथ एक याद के तौर पर रखेंगी।

समीरा के बगीचे में काजू का फल तोड़ती दिख रही हैं अर्चना पूरन सिंह

वीडियो में अर्चना अपने परिवार के साथ समीरा के गार्डन में दिख रही हैं। शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्चना पूरन सिंह पूरे परिवार के साथ समीरा के बगीचे में काजू का फल तोड़ती हैं जबकि समीरा उन्हें इस मज़ेदार अनुभव के बारे में बताती हैं।

परमीत सेठी याद दिलाते हैं कि भारती सिंह के बेटे का नाम भी काजू

वहीं, अर्चना कहती हैं कि इसे वो खास याद के तौर पर रखेंगी। उसी बीच अर्चना के पति परमीत सेठी याद दिलाते हैं कि भारती सिंह के बेटे का नाम भी काजू है। इस वीडियो में अर्चना और परमीत के बेटे आर्यमन सेठी और आयुष्मान सेठी भी नेचर का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं।

समीरा ने लिखा- हमारे घर पर अर्चना पूरन सिंह ने पहली बार काजू का स्वाद चखा

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए, समीरा ने लिखा, 'हमारे घर पर अर्चना पूरन सिंह ने पहली बार काजू के फल का स्वाद चखा।' वहीं अर्चना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लाजवाब मेहमाननवाजी के लिए उनको शुक्रिया भी कहा।

समीरा रेड्डी 'कोविड-19' महामारी के दौरान मुंबई से गोवा शिफ्ट हो गई थीं

बता दें कि समीरा रेड्डी 'कोविड-19' महामारी के दौरान मुंबई से गोवा शिफ्ट हो गई थीं, ताकि वे शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर एक शांत जीवन जी सकें। समीरा रेड्डी गोवा में अपने परिवार के साथ एक शांत और प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली जी रही हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए गोवा में बिताए पलों को शेयर करती हैं। हालांकि, वे अपने काम के सिलसिले में मुंबई आती-जाती रहती हैं।

योगासन करते हुए और गाय के बछड़े के साथ वक्त बिताते बच्चे

समीरा ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की भी झलक दिखाई है जो ग्लैमर दुनिया की चकाचौंध से दूर एक सिंपल लाइफ को जी रहे हैं। वीडियो में उनके बच्चे योगासन करते हुए और गाय के बछड़े के साथ वक्त बिताते दिख रहे हैं। इन झलकियों से साफ लग रहा है कि समीरा अपने बच्चों की परवरिश में फैमिली वैल्यूज़ को जोड़ने की पूरी कोशिश में जुटी हुई हैं।

फिल्म 'आखिरी सवाल' में नजर आई थीं

समीरा हाल ही में फिल्म 'आखिरी सवाल' में नजर आई थीं, जो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए समीरा ने 'प्रोफेसर पल्लवी मेनन' का किरदार निभाया है, जो एक वामपंथी विचारक हैं। इस राजनीतिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है और इसमें समीरा रेड्डी ने एक महत्वपूर्ण नेगेटिव भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती और अमित साध भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 May 2026
ऊषा उत्थुप ने सिनेमा में कई यादगार गाने दिए, लेकिन उन गानों से उन्हें वो सराहना नहीं मिली जिसकी वो हकदार थीं। आज हम उस गाने की बात कर रहे…
 29 May 2026
साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर अर्जुन सरजा ने सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने बिना नाम लिए तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन पर निशाना साधा…
 29 May 2026
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' को लेकर काफी विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने शूटिंग शुरू होने से…
 29 May 2026
समीरा रेड्डी उन फिल्मी सितारों में से एक हैं जो मुंबई की चकाचौंध से दूर गोवा में सुकून भरी जिंदगी जीने में यकीन करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अर्चना…
 29 May 2026
कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें कई अनदेखे…
 28 May 2026
बॉलीवुड में इन दिनों एक्शन फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच फिल्म 'अल्फा' काफी चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है,…
 28 May 2026
NEET पेपर लीक विवाद पर अपने कमेंट के कारण विशाल ददलानी को 'इंडियन आइडल 16' से निकाले जाने की खबरों से सोशल मीडिया भर गया था, जिसके बाद अब सिंगर…
 28 May 2026
सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'मैं हूं' ईद के खास मौके पर रिलीज किया है। गुरुवार सुबह-सुबह सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर…
 28 May 2026
अपनी बेबाक और बेधड़क बयानी के लिए मशहूर प्रकाश राज ने न्‍यायपालिका पर गहरा तंज कसा है। 61 साल दिग्‍गज एक्‍टर ने X पर पुणे पोर्श दुर्घटना से जुड़े एक…
Advt.