एजेंटों की लड़ाई का खामियाजा भुगत रहे आवेदक:कामों की गति हुई कम, 75 प्रतिशत से अधिक आवेदक एजेंटों पर निर्भर

Updated on 13-08-2024 11:57 AM

मुझे गाड़ी ट्रांसफर करानी है। कई दिनों से फाइल एक एजेंट को दी है। कई दिनों तक काम नहीं हुआ तो मैं खुद सोमवार को आरटीओ पहुंचा। तब एजेंट ने मुझे मेरी फाइल वापस दे दी। मैं कार्यालय में गया तो मुझे बताया कि चेसिस नंबर घिस लाओ, यह सब मुझे नहीं आता है, और ना ही वहां कोई मेरी मदद कर रहा था, इसलिए मैं वापस आ गया।

यह कहना है आवेदक वजाहत हसन का। उन्होंने कहा- मैं दूर रहता हूं। आरटीओ तक आना-जाना मुश्किल है, इसलिए एजेंट को फाइल दी थी, अब यह समझ नहीं आता काम होगा कैसे? मुझे कुछ दिन पहले पता चला था कि आरटीओ में काम नहीं हो रहे हैं। मगर कुछ लोगों ने बताया कि हो जाएगा, मगर मेरा खुद का अनुभव अच्छा नहीं रहा।

विवाद के बाद एजेंटों की फाइलें लेना बंद

8 अगस्त को आरटीओ परिसर में एजेंटों में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि कुछ एजेंटों ने आरटीओ भोपाल परिसर में एक युवक की पिटाई कर दी थी।

हालांकि, इस मामले में कोई शिकायत नहीं हुई। लेकिन, आरटीओ जितेंद्र शर्मा के मौखिक आदेश पर एजेंटों की फाइलें आरटीओं में एक्सेप्ट करना बंद कर दीं थीं, जिसके बाद से आरटीओ भोपाल काम तो हाे रहे हैं मगर इसकी तादाद बहुत कम है, रोजाना 250 से अधिक बनने वाले लाइसेंस सोमवार को सिर्फ 50 से अधिक ही बने।

जानकारी के अनुसार आरटीओ भोपाल में आने वाले आवेदक की संख्या में करीब 75 प्रतिशत से अधिक आवेदक एजेंटों द्वारा आते हैं।

व्यवस्था आगे धीरे-धीरे बेहतर होगी: RTO

आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी आवेदकों का काम किया जा रहा है। यह व्यवस्था आगे धीरे-धीरे बेहतर होगी। वहीं, एजेंटों का कहना है कि दो लोगों की लड़ाई में पब्लिक का काम क्यों रोका गया।

ये भी हुए परेशान

बैरसिया के रहने वाले प्रियांश चौहान ने बताया कि वह लाइसेंस बनवाने के लिए परेशान हैं। मेरा आरटीओ कार्यालय आना बहुत मुश्किल है, तभी मैंने एजेंट को फाइल बनवाने के लिए दी थी, उसमें मुझे सोमवार को बुलाया, मगर मुझे बताया गया कि टेस्ट का समय खत्म हो गया है, फिर मैं वापस आ गया, करीब 2 बजे मैं आरटीओ गया था।

मुबारकपुर के रहने वाले महरबान ने बताया कि वह अपना ऑफलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवाना चाहते थे, मगर उनकी फाइल किसी एजेंट ने बनाई थी, जिसको एक्सेप्ट नहीं किया गया।

एक नजर सोमवार के कामों पर

फ्रेश लाइसेंस 50 से अधिक बने, जबकि रोजाना 250 से अधिक बनते हैं।

वाहन ट्रांसफर 40 से अधिक हुए, जबकि रोजाना 200 से अधिक होते हैं।

नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से बंद हैं, क्योंकि इन्हें एजेंट ही लेकर आते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.