अपना एमपी गज्जब है..51

Updated on 10-02-2023 09:10 PM
*अपना एमपी गज्जब है..51
बदन खुजलाते मंत्री और "भक्त" कलेक्टर!*

पत्रकार अरुण दीक्षित की कलम




चुनावी साल आते ही एमपी में एक साथ तरह तरह के "खेल" शुरू हो गए हैं!एक ओर जहां 17 साल बनाम 15 महीने के बीच जवाबी कीर्तन चल रहा है!वहीं दूसरी ओर करीब दो दशक पुरानी हो चली राज्य सरकार इस अवधि में अपने द्वारा किए गए "विकास" को दिखाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है!जिस तरह की मुहिम चल रही है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है जैसे विकास घर छोड़ कर भाग गया है!सरकार और सरकारी मशीनरी उसे खोजने में पूरी शिद्दत से लगी है।विकास के नाम पर अखबारों को अच्छी आमदनी हो रही है।फर्क सिर्फ इतना है कि आमतौर पर जिस व्यक्ति को खोजा जाता है उसके लिए दिए गए विज्ञापनों में कहा जाता है - बेटा जल्दी घर आ जाओ!मां बीमार हैं!तुम्हें याद कर रही हैं!तुम आ जाओ!तुम्हें कोई कुछ नही कहेगा!
 लेकिन सरकार ने नवाचार किया है।वह अखबारों के जरिए यह बता रही है कि उसने विकास के नाम पर क्या क्या किया है!सूची बहुत लंबी है।लेकिन जब उसके मंत्री और संतरी मौके पर पहुंचते हैं तो अधिकांश जगहों से "विकास" नदारद मिलता है।
 कहीं मंत्री जी की गाड़ी अटक जाती है तो कहीं सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास रथ आगे बढ़ने से इंकार कर देते हैं।कहीं लोग मंत्री और विधायकों को आईना दिखा देते हैं तो कहीं काले झंडों से स्वागत भी कर देते हैं।सत्तारूढ़ दल के विधायक और मंत्री इन बातों को विरोधियों का काम बता कर आगे बढ़ जाते हैं।और बेचारा विकास मुंह छुपाता फिरता है।
 लेकिन दो दिन पहले अशोक नगर जिले के मुंगावली कस्बे में विकास यात्रा में जो नजारा दिखाई दिया वह अद्भुत था।शिवराज सरकार में लोक स्वास्थ्य मंत्री अपने इलाके के लोगों को विकास गाथा सुना रहे थे!शाम हो चली थी!अचानक मंत्री जी बेचैन हो उठे!वे बंदर की तरह अपना बदन खुजलाने लगे!देखते ही देखते उन्होंने अपना कुर्ता उतार फेंका !
 अचानक मंत्री जी को उछल कूद करते देख लोगों को कुछ समझ नही आया।खुद मंत्री ने ही उन्हें बताया कि "विकास गाथा" दौरान किसी ने उनके ऊपर खुजली करने वाली कौंच की फली का पाउडर डाल दिया है।इस वजह से वे "आदि मानव" बने जा रहे हैं।
 मंत्री को खुजली पाउडर लगाने वाला "विकास द्रोही" कौन था ,यह तो पता नही चल पाया।लेकिन मंत्री को खुजली से बचाने के लिए रात में ही उन्हें सार्वजनिक स्थान पर मिनरल वॉटर से स्नान कराया गया।चूंकि मंत्री जी का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नही हुआ है।इसलिए उनके स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी नहीं मिल पाई है।विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि फिलहाल मंत्री जी के दूत मंत्री को खुजली पाउडर लगाने वाले को खोज रहे हैं।
 मंत्री के साथ हुई इस घटना पर सरकार की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।इसकी वजह बताई गई है कि "समर्थन मूल्य" पहले ही दिया जा चुका है।अब किसी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है।आपको याद तो होगा ही कि कांग्रेस की चलती सरकार से कुछ विधायक निकल गए थे।उन्होंने फिर से बीजेपी की सरकार बनवा दी थी।कांग्रेस आज तक कह रही है कि इसके लिए उन विधायकों को भारी कीमत मिली थी।
 उधर दूसरी ओर अपने गर्भ में तरह तरह के हीरे दबाए बैठे पन्ना जिले के कलेक्टर "भक्तिभाव" में ऐसे बहे कि आजादी के शताब्दी वर्ष में भी बीजेपी सरकार बनाए रखने की अपील जनता से करने लगे!
 खबर है कि कलेक्टर साहब सरकार की विकास यात्रा में शामिल थे।उनका एक वीडियो सामने आया है।उसमें "कलेक्टर" लोगों से कह रहे हैं - अगले 25 साल तक इसी सरकार के साथ बने रहना है।किसी के बहकाने में आने की जरूरत नहीं है। और भी कई बातें उन्होंने भोपाल से लेकर दिल्ली तक की सरकार के पक्ष में कहीं।
 "कलेक्टर" के इस बयान पर कांग्रेस बिलबिला रही है और बीजेपी गदगद है। उसे लग रहा है कि इससे बड़ा "भक्त" और कहां मिलेगा!
 बताते हैं कि इन "कलेक्टर" साहब को लेकर हाईकोर्ट भी टिप्पणी कर चुका है।लेकिन उनकी "भक्ति" से गदगद सरकार ने उसे भी अनदेखा कर दिया है।
 इस सबके बीच प्रदेश में एक रोचक सवाल जवाब का दौर भी चल रहा है।17 साल से भी ज्यादा समय मुख्यमंत्री की कुर्सी पर गुजार चुके वर्तमान मुख्यमंत्री कुल 15 महीने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री से रोज एक सवाल पूछ रहे हैं।
 मजे की बात यह है कि सवाल दोनों तरफ से हो रहे हैं लेकिन जवाब कहीं से भी नही आ रहा है।वैसे 17 साल और 15 महीने का कोई मुकाबला नहीं नही हो सकता!
हालांकि सिर्फ 9 महीने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रही एक संन्यासिन भी राज कोई न कोई सवाल कर रही हैं।लेकिन उन बेचारी की कोई सुन ही नहीं रहा है।
 कुल मिलाकर अपने एमपी में एक अजब तमाशा हो रहा है!
 हो भी क्यों न!आखिर अपना एमपी गज्जब जो है!है कि नहीं?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.