3 दिनों में एनिमल ने वर्ल्डवाइड कमाए 356 करोड़ ग्लोबल चार्ट में हॉलीवुड फिल्म नेपोलियन और हंगर गेम को पीछे किया

Updated on 04-12-2023 03:43 PM

रणबीर कपूर की फिल्म ने तीसरे दिन 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम किया है। पहले वीकेंड में महज 3 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 355 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। भारत में इस दौरान 202 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर एनिमल ने साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस में 42.17 मिलियन कमाई कर टॉप पर है। एनिमल हंगर गेम और नेपोलियन जैसी चर्चित फिल्मों को पीछे कर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस चार्ट में टॉप पर रहने वाली भारत की पहली फिल्म बन चुकी है। फिल्म के आंकड़ों को देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का बेहतरीन प्रदर्शन प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार को नुकसान पहुंचा सकता है, हालांकि शाहरुख की फिल्म डंकी को इससे फायदा मिलेगा।

क्या है फिल्म में एक्सपर्ट्स रमेश बाला की राय?

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने फिल्म एनिमल की कमाई पर बात करते हुए कहा है, तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 63 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 80-90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने तीसरे दिन 120 करोड़ तक कमाई की है, ऐसे में फिल्म ने 3 दिनों में वर्ल्डवाइड 355 करोड़ के आसपास कमा लिए हैं। ये एक बड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है।

वीकडेज में भी 30 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है एनिमल- रमेश बाला

रमेश बाला ने आगे कहा है, अगर फिल्म आज (सोमवार) 60 करोड़ तक कमा लेती है, तो वीकडेज में भी ये फिल्म हिंदी भाषा में 30 करोड़ रुपए तक कमा लेगी। साउथ मार्केट को भी मिला लिया जाए तो ये वीकडेज में 35-40 करोड़ रुपए का कलेक्शन करेगी। मुझे लगता है कि फिल्म बेहतर करेगी।

क्या है फिल्म में एक्सपर्ट्स सुमित कडेल की राय?

ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने फिल्म के वीकडे कलेक्शन पर बात करते हुए कहा है, फिल्म सोमवार को बॉक्सऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है। सिर्फ PVR ने फिल्म के सोमवार के लिए 2 लाख टिकट बेचे हैं। इसके अलावा सिंगल स्क्रीन्स पर भी काफी टिकट्स बिकी हैं। सोमवार को फिल्म का 30-35 करोड़ रुपए कलेक्शन होगा, शॉक मत होना अगर 40 भी कर लेती है तो।

फिल्म एनिमल से पड़ सकता है सालार पर असर- सुमित कडेल

सुमित कडेल ने आगे कहा, फिल्म एनिमल रुकेगी नहीं, ये आगे तक जाएगी। इससे सालार को दिक्कत होगी। फिल्म एनिमल में लोगों ने वायलेंस देख लिया है और सालार भी इसी थीम की फिल्म है। फिल्म डंकी को फायदा मिल सकता है। क्योंकि इतने लोगों ने मारधाड़ देख ली है कि वो एक लाइट हेडेड कॉमेडी देखना चाहेंगे। फिल्म एनिमल चौथे वीक तक चलेगी, उसके कुछ शोज तब भी रहेंगे, जो सालार को डेंट देगी।

एनिमल से शाहरुख खान की डंकी को फायदा मिलेगा- सुमित कडेल

उन्होंने कहा, फिल्म एनिमल में अलग तरह का वायलेंस है और सालार, KGF जैसी फिल्म होगी। सालार में वायलेंस की बात हुई जरूर है, लेकिन एनिमल में जिस लेवल का वायलेंस दिखाया है उसे देखकर लोग आंखें बंद कर लेते हैं। फिल्म में जमकर मारधाड़ है और उसके बाद जो दूसरी फिल्म आ रही है वो भी मारधाड़ वाली ही है। ऐसे में लोग चौथे हफ्ते में या तो एनिमल को ही देखना पसंद करेंगे या डंकी को। एनिमल की वजह से डंकी को फायदा मिलेगा। एनिमल के हिट होने से टी-सीरीज के दाग धुल जाएंगे। फिल्म आदिपुरुष से उनपर फ्लॉप का ठप्पा लगा था, जो एनिमल से हट चुका है।

सैम बहादुर के क्लैश से एनिमल को नुकसान हुआ है

सुमित कडेल की मानें तो फिल्म सैम बहादुर के क्लैश से एनिमल का कलेक्शन कम हुआ है। उन्होंने कहा, क्योंकि फिल्म सैम बहादुर के साथ रिलीज होने से फिल्म एनिमल को कम स्क्रीन्स मिली हैं। सैम बहादुर फिल्म ने 3 दिनों में 25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म एनिमल के साथ रिलीज होकर वीकेंड तक 25 करोड़ कमाना एक बड़ी बात है। अगर फिल्म सोमवार 5 करोड़ तक कमा लेती है तो इसका ओवरऑल कलेक्शन 60 करोड़ तक पहुंच सकता है, जो एक अच्छा कलेक्शन होगा।

750 करोड़ से ज्यादा ओवरऑल कलेक्शन कर सकती है एनिमल

ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला की मानें तो फिल्म 750 करोड़ रुपए का ओवरऑल कलेक्शन कर सकती है। वहीं सिर्फ हिंदी में फिल्म 350 करोड़ से ज्यादा कमाई करेगी। अगर ऐसा होता है तो फिल्म सलमान खान की टाइगर 3 और सनी देओल की गदर-2 को पीछे कर देगी। हालांकि जवान और पठान से पीछे रहेगी। शुरुआती आंकड़ें देखते हुए ये साफ है कि फिल्म कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूटने के लिए तैयार हैं।


सिर्फ हिंदी वर्जन की बात करें तो फिल्म एनिमल ने पठान फिल्म के वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एनिमल के हिंदी वर्जन ने फर्स्ट वीकेंड में 1976 करोड़ कमाए हैं, जबकि पठान ने सिर्फ 161 करोड़ कमाए थे। इस मामले में जवान फर्स्ट वीकेंड में 180 करोड़ कमाई इन दोनों फिल्मों से आगे है। फिल्म जवान 7 सितंबर को गुरुवार को रिलीज हुई थी, ऐसे में इसके फर्स्ट वीकेंड (गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार रविवार) यानी 4 दिनों में 180 करोड़ कमाए थे। जबकि एनिमल ने 176 करोड़ सिर्फ 3 दिनों में कमाए हैं।

रणबीर की पिछली 5 फिल्मों में दूसरी सबसे कम बजट की फिल्म है एनिमल
फिल्म एनिमल का बजट 100 करोड़ रुपए है। रणबीर की पिछली 5 फिल्मों पर नजर डालें तो सिर्फ संजू का बजट 96 करोड़ रुपए था। बाकी चारों फिल्मों का बजट 100 करोड़ से अधिक रहा है।

फिल्म एनिमल के लिए रणबीर ने 30-35 करोड़ रुपए चार्ज किया है। आमतौर पर इससे पहले वो 18-20 करोड़ की फीस लिया करते थे।

फिल्म में रणबीर की परफॉर्मेंस देख डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कहा था कि वो रणबीर जैसे कलाकार से इससे पहले कभी नहीं मिले हैं। रणबीर की परफॉर्मेंस देख कभी-कभी संदीप उनके पैर छूना चाहते हैं। एनिमल तीन घंटे 21 मिनट की फिल्म है, लेकिन संदीप को भरोसा है कि रणबीर अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे और उन्हें बांधे रखेंगे।

फिल्म के 10 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स:-

  • एनिमल 3 घंटे 21 मिनट की फिल्म है।
  • फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है।
  • एनिमल नॉर्थ अमेरिका मे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।
  • हिंदी सिनेमा के इतिहास में एनिमल सबसे ज्यादा हिंसक फिल्म है।
  • इस फिल्म के हर घंटे 10 हजार टिकट एडवांस बुकिंग में बिके थे।
  • फिल्म के एक फाइट सीन में 400-500 कुल्हाड़ियों और 800 मास्क का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सेट पर बनाया गया है।
  • फिल्म में 500 किलोग्राम के मशीनगन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 100 वर्कर ने मिलकर बनाया था। इसे बनाने में लगभग 1 करोड़ रुपए का खर्च आया था।
  • फिल्म में पोस्ट क्रेडिट सीन के बाद स्क्रीन पर लिखा आता है ‘एनिमल पार्क.. विजिट सून’, जो फिल्म के सीक्वल की हिंट देता है। साफ है कि सेकंड पार्ट में विजय और अजीज के बीच फेस ऑफ दिखाया जाना है और इन दोनों ही किरदारों को रणबीर कपूर निभाएंगे।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.