एमपी के सागर जिले में FIR न लिखे जाने से नाराज भाजपा विधायक थाने में धरने पर बैठे, लिखा इस्तीफा

Updated on 11-10-2024 11:35 AM
देवरीकलां (सागर)। जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने गुरुवार देर शाम अपना इस्तीफा लिखा है। पटैरिया का हस्तलिखित यह इस्तीफा देर रात इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। जानकारी लेने पर पता चला कि विधायक पटैरिया केसली थाने में एक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर न लिखे जाने से नाराज थे। इसको लेकर उन्होंने धरना भी दिया साथ ही विधानसभा अध्यक्ष के नाम एक पत्र भी लिखा। इसमें उन्होंने एक मामले का हवाला देते हुए लिखा कि पीड़ित पक्ष के साथ न्याय न होने से मैं आहत हूं, इसलिए विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

पुलिस अधिकारी पहुंचे थाने


भाजपा विधायक बृजबिहारी पटैरिया के अपने समर्थकों के साथ थाने में धरने पर बैठने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी थाने पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन विधायक पटैरिया आरोपित डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार 4 घंटे तक विधायक के धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपित डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज की।

यह है मामला


दरअसल, केसली थाना क्षेत्र के मेड़की गांव में सांप के डसने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद मृतक के स्वजन मृतक को व डसने वाले सांप को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जहां डाक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के डसने से मौत लिखने के एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसके साक्ष्य होने के बाद भी केसली पुलिस थाने में डॉक्टर के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं की गई।

विस अध्यक्ष के नाम लिखा इस्तीफा


यह जानकारी जब विधायक पटैरिया को लगी तो वे एफआइआर दर्ज करवाने के लिए केसली थाने पहुंचे। विधायक के पहुंचने के बाद भी जब डॉक्टर के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं की गई तो विधायक नाराज हो गए। उनका कहना था कि जब डॉक्टर के खिलाफ सारे प्रमाण मौजूद हैं लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं की जाती तो ऐसी विधायकी किस काम की। उन्होंने अपना विधानसभा अध्यक्ष के नाम इस्तीफा लिख दिया। यह इस्तीफा इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया।

एफआईआर को लेकर अड़े


वहीं विधायक का कहना है कि जब सत्ता पक्ष का निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के बाद भी अगर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ प्रमाण होने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है तो इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है। जब तक डॉ. दीपक दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती है, तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसी जानकारी लग रही है कि शायद डॉक्टर की पत्नी भी पुलिस में है। इसलिए पुलिस मामला दर्ज करने से बच रही है। आखिरकार गुरुवार देर रात केसली थाने में आरोपित डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

पहले भी विधायक रहे हैं पटैरिया


गौरतलब है कि बृजविहारी पटैरिया इससे पहले भी देवरी के विधायक रह चुके हैं। इससे पहले वे कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। पिछले विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले ही वे भाजपा में आए थे और जीत हासिल कर पुन: विधायक बने थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.