ग्राहक के क्रेडिट कार्ड में अपना नंबर डाल 1 लाख रुपए उड़ाए, एसबीआई कर्मचारी पर FIR दर्ज

Updated on 15-12-2025 12:41 PM

एसबीआई के कर्मचारी के खिलाफ पिपलानी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। उसने एक कस्टमर से क्रेडिट कार्ड फॉर्म भरवाकर उसमें अपना नंबर डाल कर कार्ड इस्तेमाल कर एक लाख खर्च कर लिए। कस्टमर जब लोन के लिए बैंक गए तो उसका सिबिल स्कोर खराब पाया गया और धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस आरोपी की तलाश में है।

लोन लेने गए तो पता चला सिबिल स्कोर खराब

त्रिवेदी प्रसाद लोधी इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक ड्राइवर हैं और उनका एसबीआई की इंद्रपुरी ब्रांच में खाता है। वर्ष 2023 में बैंक जाने पर उनकी मुलाकात अभय त्रिवेदी नामक कर्मचारी से हुई थी। उसने खुद को बैंककर्मी बताकर क्रेडिट कार्ड प्लान समझाया और 7-8 फॉर्म भरवाकर हस्ताक्षर करा लिए। फॉर्म में मोबाइल नंबर की जगह उसने अपना नंबर दर्ज कर दिया।

लोधी एक साल बाद लोन के लिए बैंक पहुंचे तो सिविल स्कोर खराब बताकर लोन से मना कर दिया गया और करीब 1 लाख रुपए की क्रेडिट कार्ड किश्त बकाया होने की जानकारी मिली। शिकायत पर पिपलानी पुलिस ने अभय त्रिवेदी, मूल निवासी छतरपुर, के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।

जालसाज ने यूपीआई से 3.30 लाख रुपए हड़पे

इधर, गोविंदपुरा पुलिस ने प्रसन्न मालवीय की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। साइबर जालसाज ने यूपीआई के माध्यम से उनकी पत्नी के खाते 3.30 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद बैंक खाते में 02 लाख रुपए फ्रीज कराए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.