भोपाल कमिश्नर दफ्तर में बुजुर्ग ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, जमीन विवाद से था परेशान

Updated on 12-09-2025 12:40 PM

भोपाल। कोहेफिजा स्थित संभाग कमिश्नर संजीव सिंह के दफ्तर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील के बेहलोट गांव निवासी बुजुर्ग राम सिंह अहिरवार ने वेटिंग रूम में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक भड़की आग और उठते धुएं के चलते दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और आम नागरिक जान बचाने भागे। हंगामा बढ़ता देख मौके पर तैनात नगर सैनिकों ने किसी तरह बुजुर्ग को वेटिंग रूम से बाहर निकाला।

कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ

घटना के बाद कमिश्नर ने राम सिंह को कोहेफिजा पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि देर रात तक उनके खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ था। शाम को कमिश्नर ने दोबारा उन्हें दफ्तर बुलाकर उनकी समस्या की जानकारी ली। जमीन विवाद बना तनाव की वजहराम सिंह अहिरवार ने बताया कि उनकी मां शक्करिया के नाम से सियारी गांव में 0.897 हेक्टेयर जमीन पट्टे पर आवंटित हुई थी।

12 बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई

वर्ष 1999 में यह पट्टा निरस्त कर दिया गया और 2001 में जमीन को शासकीय रास्ता मद में दर्ज कर दिया गया। तभी से राम सिंह जमीन को लेकर अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अब तक 12 बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और गंजबासौदा एसडीएम कार्यालय में भी कई बार आवेदन दिए, लेकिन किसी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया।

इस प्रकरण से संबंधित दस्तावेज तहसीलदार से निकलवाए गए हैं। उनका अध्ययन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संतोष बिटोलिया, एसडीएम



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.