स्कूल के बाहर 8वीं के छात्र ने सीनियर को मारा चाकू, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, दो दिन पहले हुआ था झगड़ा

Updated on 05-10-2024 11:28 AM
जबलपुर: शहर में 2 स्कूली छात्रों का इस कदर विवाद हुआ कि एक ने दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना शहपुरा थाना के ग्राम नटवारा की है, जहां 2 दिन पहले दो छात्रों का आपस में विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने मृतक को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत


मृतक छात्र ने इस धमकी को मामूली रूप से लिया। गुरुवार की शाम को स्कूल छूटा तो इस दौरान 15 वर्षीय आरोपी छात्र ने 16 वर्षीय छात्र रोहित प्रजापति को स्कूल के सामने चाकू मार दिया और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायल छात्र के परिजन को सूचना देते हुए उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां छात्र रोहित की मौत हो गई।

एक ही स्कूल के छात्र हैं दोनों


जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र रोहित प्रजापति नौवीं कक्षा में पढ़ता था, आरोपी भी उसी स्कूल का आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र है। दो दिन पहले इनका विवाद भी हुआ था। दोनों ही छात्र आपस में स्कूल में भिड़ गए थे। इसके बाद नाबालिग आरोपी छात्र ने रोहित को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

छुट्टी के समय चलाया चाकू


गुरुवार दोपहर को आरोपी नाबालिग छात्र चाकू लेकर आया था। शाम को जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई तो दोनों ही छात्र बाहर निकले। इसके बाद 15 साल के छात्र ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू


शहपुरा थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्टाफ मौके पर पहुंचा और तुरंत घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी नाबालिक छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और विवाद की असल वजह की जांच की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.