अपनी शादी में बंगाली टोपर से डर गए थे अमिताभ, ससुरालवालों से बोले- आपकी बेटी से ब्याह कर लूंगा, माफ कर दो

Updated on 18-10-2023 03:05 PM
अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति 15' को एंटरटेनिंग बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। शो में आने वाले हर कंटेस्टेंट के साथ वह खूब मस्ती-मजाक करते हैं। इसके साथ ही वह अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी से मजेदार किस्से भी सुनाते हैं। कुछ किस्से तो ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनकर हंसी छूट जाती है। पर हाल ही अमिताभ ने जया बच्चन के साथ शादी और बंगाली टोपर को लेकर एक किस्सा सुनाया। अमिताभ ने बताया कि कैसे उन्होंने जया के घरवालों के सामने हाथ जोड़ लिए थे, और कहा था कि वह शादी कर लेंगे, बस टोपर न पहनाएं।

81 वर्षीय Amitabh Bachchan 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के आने वाले एपिसोड में केरल की वेस्टी पहने नजर आएंगे। आने वाला हफ्ता नवरात्रि स्पेशल होने वाला है, जिसके लिए मेकर्स की खास तैयारियां हैं। मेकर्स ने नए एपिसोड से एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन वेस्टी पहने हुए बैठे हैं। उनके सामने हॉटसीट पर एक महिला कंटेस्टेंट बैठी हैं।

अमिताभ बच्चन हैं 'कोलकाता के जमाई', सुनाया बंगाल टोपर का किस्सा

Kaun Banega Crorepati 15 के इसी कंटेस्टेंट के सामने अमिताभ बताना शुरू करते हैं कि उन्होंने अपनी शादी में बंगाल टोपर नहीं पहना था। अमिताभ ने Jaya Bachchan से 1973 में शादी की थी। चूंकि जया बच्चन बंगाल की रहने वाली हैं, इसलिए वहां अमिताभ को 'कोलकाता का जमाई' भी कहा जाता है। अमिताभ ने बताया कि उन्हें बंगाल की कोनिकल टोपी बिल्कुल पसंद नहीं थी, जो दूल्हे को शादी में पहनाई जाती है। इसलिए उन्होंने पहले ही जया के घरवालों से माफी मांग ली थी।


'माफ कर दो, आपकी बेटी से ब्याह कर लेंगे पर टोपी मत पहनाइए'

वह किस्सा याद कर अमिताभ बच्चन बोले, 'ये जो कोनिकल टोपी है, यह विवाह के समय बंगाल में पहनते हैं, टोपर बोलते हैं उसे। आपको तो मालूम है कि हमारा बंगाल से संबंध है। पता नहीं क्यूं ऐसा पहनाते हैं? क्यूं ऐसा बनाया है? हमको अच्छा नहीं लग रहा था। जया जी के जितने परिवार वाले हैं, उनको हमने बोला कि हमको क्षमा कर दीजिए। हम आपकी बेटी से ब्याह कर लेंगे, पर ये टोपी मत पहनाइए।'

कॉलेज बंक करके फिल्म देखने जाते थे अमिताभ

'कौन बनेगा करोड़पति 15' में ही अमिताभ ने बताया कि वह कॉलेज की दिनों में क्लास बंक करके थिएटर्स के बाहर खड़े हो जाते थे, ताकि फिल्म की झलक दिख जाए। अमिताभ ने बताया कि कॉलेज में उन्होंने खूब प्रॉक्सी अटेंडेंस लगाई है। बंक करके जब दोस्तों के साथ सिनेमाघर जाते, तो वहां के असिस्टेंट को बोलते कि फिल्म की कुछ रशेज उन्हें भी दिखा दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.