अमिताभ बच्चन को भी पड़ गई वो लत, जो आपको-सबको है! बोले- डेढ़ दो घंटा निकल जाता है, बुरी आदत है

Updated on 07-11-2023 02:52 PM
सोशल मीडिया भी एक लत है। उस पर रील्स देखना भी आदत में शुमार हो चुका है। इस पर कब घंटों बीत जाते हैं, पता ही नहीं चलता। ऐसा आपके साथ खुद भी हुआ होगा या आपने आसपास ऐसा देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद अमिताभ बच्चन भी इस लत के शिकार है! उन्होंने ये खुलासा 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15' में किया।

Amitabh Bachchan ने KBC 15 में खुलासा किया कि वो जब ब्लॉग लिखने जाते हैं, उस समय सोशल मीडिया पर रील्स देखने लगते हैं। कौन क्या कह रहा है, वो भी देखने लग जाते हैं, इस चक्कर में कब डेढ़-दो घंटे बीत जाते हैं, पता ही नहीं चलता है।

'हमेशा फोन पर रहता हूं'

अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया, 'लगभग 1-2 साल पहले मेरी मेकअप आर्टिस्ट रेणुका पिल्लई ने बताया कि कैसे मैं पहले अपनी लाइनें रिहर्सल करता था और अब अचानक मैं हमेशा फोन पर रहता हूं। मुझे अहसास हुआ कि वो सही थी और अगले ही पल मैंने मोबाइल से सभी सोशल मीडिया डिलीट कर दिए।'

बिग बी बहुत बुरी आदत!

होस्ट मिस्टर बच्चन ये भी कहते हैं कि वो भी इन दिनों सोशल मीडिया की लत का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं आपको बताऊं अभी कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं ब्लॉग लिखता हूं हमको ऐसा लगता है चलो इसको छाप देते हैं (सोशल मीडिया पर), तो मैं उसमें से निकल के उसपर डाल देता हूं, फिर एक आदत हो जाती है कि अगले ने क्या बोला। चाहे उससे हमारा कोई संबंध हो या ना हो, डेढ़ दो घंटे निकल जाते हैं। पता नहीं चलता और बाद में अहसास होता अरे 4 बज गए, ये बहुत बुरी आदत है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा जाएगा। इसमें दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी हैं। इसके अलावा वो रजनीकांत के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.