पेरिस ओलंपिक में अमित पंघाल का मुकाबला आज:जांबिया के पैट्रिक चिन्येम्बा से भिड़ेंगे, 51 किलोग्राम भारवर्ग में दिखाएंगे पंच का दम

Updated on 30-07-2024 01:49 PM

पेरिस ओलंपिक 2024 में रोहतक के गांव मायना निवासी बॉक्सर अमित बंगाल का मंगलवार को अंडर-16 मुकाबला होगा। वें इस ओलंपिक का पहला मुकाबला खेलेंगे। अमित पंघाल 51 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में जांबिया के पैट्रिक चिन्येम्बा से भिड़ेंगे। वहीं, इस मुकाबले को उनके गांव व घर में परिवार वालों द्वारा टीवी पर देखा जाएगा। परिवार वालों का कहना है कि सभी को अमित पंघाल से गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

अमित पंघाल के भाई अजय पंघाल ने कहा कि इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है। ओलंपिक के लिए अमित पंघाल पिछले काफी समय से कड़ी मेहनत कर रहा है। जिसका फल उसे अवश्य मिलेगा। अजय पंघाल ने कहा कि अमित पंघाल गोल्ड मेडल जीतने का सपना लेकर पेरिस गया है और वह गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगा।

चूरमा खाने का शौकीन

अमित बंगाल चूरमा खाने का शौकीन है। जब भी मेडल जीत कर आता है तो अमित की मां से चूरमा बनाकर अपने हाथों से खिलाती है। वहीं, खुशी के मौके पर वह अपनी मां के हाथों से बना चूरमा जरूर खाता है।

ये मेडल भी जीत चुके अमित पंघाल

अमित पंघाल इससे पहले भी कई मेडल अपने नाम कर चुका है। एशियाई चैंपियनशिप की बात करें तो 2017 में ब्रांज मेडल, 2021 में सिल्वर मेडल व 2019 में गोल्ड मेडल जीता। राष्ट्रमंडल खेलों के वर्ष 2018 में हुए मुकाबले में सिल्वर मेडल और 2022 में मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता। एशियाई खेलों के 2018 में हुए मुकाबले में गोल्ड मेडल और विश्व चैंपियनशिप के 2019 में हुए मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता था।

अमित पंघाल के पिता किसान

अमित पंघाल के पिता गांव व मायना निवासी विजेंद्र सिंह किसान है और अमित पंघाल हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। वहीं अमित पंघाल की मां गृहणी है। उनके बड़े भाई अजय पंघाल भारतीय सेना में तैनात है। हालांकि अजय पंघाल भी मुक्केबाज रहे हैं। अमित पंघाल भी भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) के पद पर तैनात है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.