भारत के लोकसभा चुनाव परिणाम पर अमेरिका, रूस, चीन की नजर... पीएम मोदी की वापसी की संभावना पर क्या बोला विदेशी मीडिया

Updated on 04-06-2024 12:50 PM
वॉशिंगटन: भारत में मंगलवार को लोकसभा चुनावों का परिणाम घोषित होगा। भारत में फिर पीएम मोदी सत्ता में आएंगे या विपक्षी गठबंधन की सरकार बनेगी, इसपर पूरी दुनिया की नजर है। भारतीय चुनावों को लेकर दुनिया भर की मीडियामें लेख प्रकाशित किए जा रहे हैं। CNN ने अपनी एक खबर में लिखा, 'छह सप्ताह से ज्यादा समय तक मतदान हुआ, करोड़ों वोट पड़े और अरबों डॉलर खर्च हुए। भारत मंगलवार को एक विशाल राष्ट्रव्यापी चुनाव के बाद एक नए नेता की घोषणा करेगा। चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व के पिछले दशक पर जनमत संग्रह बन गया है।'

लेख में आगे पीएम मोदी की जीत की संभावनाओं पर चिंता जताई गई। इसने लिखा, 'उनकी दक्षिपंथी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा में सर्वोच्च बहुमत मांग रही है। एक लक्ष्य जो सफल होने पर उन्हें अपने हिंदू-राष्ट्रवादी एजेंडे को और मजबूत करने के लिए एक अजेय जनादेश देगा, जिससे भारत धर्मनिरपेक्ष बुनियादों से दूर हटेगा।' इसने आगे लिखा, 'एशिया में भारत की रणनीतिक स्थिति और इसकी बढ़ती अर्थव्यवस्था को देखते हुए, चुनाव परिणाम इसकी सीमाओं से दूर तक दिखेंगे, विशेष रूप से अमेरिका, रूस और चीन का ध्यान आकर्षित करेंगे।'

क्या बोला अल जजीरा

एग्जिट पोल में पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार बनती दिख रही है। अल जजीरा ने अपने एक लेख में लिखा, 'अगर मंगलवार को चुनावी नतीजे एग्जिट पोल के हिसाब से आते हैं तो पीएम मोदी की पार्टी बीजेपी न केवल बढ़ती असमानता, रिकॉर्ड हाई बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के मुद्दों से बाहर निकल आएगी, बल्कि 2019 के चुनाव से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। स्वतंत्र भारत में इससे पहले किसी भी पीएम ने लगातार तीन लोकसभा चुनाव हर बार बेहतर संख्या के साथ नहीं जीते।' रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'कम से कम सात एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई है कि बीजेपी और उसके सहयोगी लोकसभा की 543 में से 350-380 सीटें जीतेंगे।'

विपक्ष का क्या रहा मुद्दा

CNN ने अपनी रिपोर्ट में चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट डाला। देश का अधिकांश हिस्सा चिलचिलाती गर्मी में डूबा हुआ था, जिससे लोग बीमार हुए और दर्जनों लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी को इस लेख में एक विभाजनकारी नेता बताया गया। इसने लिखा, 'भारत के करिश्माई लेकिन विभाजनकारी नेता को सत्ता से हटाने की उम्मीद में दो दर्जन से ज्यादा पार्टियों का गठबंधन है, जिसमें देश की मुख्य विपक्षी भारतीय कांग्रेस भी शामिल है, जिसका तर्क है कि लोकतंत्र खतरे में हैं और वो असमानता को कम करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बनाए रखने के लिए काम कर रही है।' इसी लेख में पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों की तारीफ भी की गई। इसमें लिखा गया, 'मोदी के नेतृत्व में 1.4 अरब लोगों का देश टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष में प्रगति करते हुए दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था और एक आधुनिक वैश्विक शक्ति बन गया है। हालांकि इन सफलताओं के बावजूद गरीबी और युवा बेरोजगारी बनी हुई है। लोगों के बीच धन का अंतर बढ़ गया है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.