चीन के खिलाफ अमेरिका का रोबोटिक ताकत पर दांव... हिंद प्रशांत क्षेत्र में ड्रैगन की दादागिरी को जवाब देगा 'प्रोजेक्ट 33'

Updated on 27-09-2024 05:09 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है। डॉक्यूमेंट ताइवान पर हमले की चीन की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए 2027 तक बीजिंग के साथ किसी टकराव की तैयारी पर जोर देता है। 19 सितंबर को अमेरिकी नौसेना ने इस डॉक्यूमेंट को सामने रखा है और प्रोजेक्ट 33 तैयार किया है।

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस नेवी के इस दस्तावेज में कहा है कि चीन ने अपनी सेनाओं को 2027 तक युद्ध के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है, ऐसे में हमें इस पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। यूएस नेवी अपने प्लान के दो प्रमुख उद्देश्य बताती है। एक- 2027 तक चीन के साथ संभावित संघर्ष की तैयारी करना और दूसरा- दीर्घकालिक रणनीतिक लाभ। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नेवी ने प्रोजेक्ट 33 बनाया है।

प्रोजेक्ट 33: नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करना


यूएसक नेवी की रणनीति का केंद्र 'प्रोजेक्ट 33' है, ये अमेरिका की युद्धरत नौसेना के लिए 2024 नेविगेशन योजना (एनएवीपीएलएएन) में शामिल पहल है। नेवी का लक्ष्य युद्ध परिदृश्यों में उनके प्रैक्टिकल एप्लीकेशन पर ध्यान देने के साथ 2027 तक रोबोटिक और स्वायत्त क्षमताओं को इंटिग्रेट करना है। नेवी का फोकस क्षेत्र जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों के रखरखाव के साथ ही प्लेटफार्मों को शीघ्रता से एकीकृत करने के लिए रोबोटिक और स्वायत्त प्रणालियों का विस्तार करना है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में यूएस की नौसेना ने ड्रोन और रोबोटिक युद्ध के लिए एक नई भूमिका स्थापित की और पश्चिम एशिया में मानव रहित संचालन के लिए एक यूनिट बनाई है। इसके बाद प्रमुख युद्धक्षेत्र पर सफलता के लिए कमांड सेंटर स्थापित करना और तट से बिजली का समर्थन और प्रोजेक्ट करने वाले महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बहाल करना शामिल है।


ताइवान पर हमलावर रहा है चीन


यूएस नेवी का यह रणनीतिक दस्तावेज चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है। 1949 में ताइवान की आजादी के बावजूद चीन इसे अपने हिस्से के रूप में देखता है। चीन से भी कह चुका है कि बलपूर्वक वह ताइवान को साथ मिलाएगा। ताइवान की आजादी के हिमायती और चीन के दावों को खारिज करने वाले लाई चिंग-ते के सत्ता में आने के बाद चीन काफी चिढ़ा हुआ है।

चीन की नौसैनिक क्षमताओं में बीते कुछ वर्षों में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे में चीन के साथ संभावित संघर्ष में ताइवान का साथ देने के लिए अमेरिका को बी मजबूत नौसैनिक क्षमताओं की आवश्यकता होगी। अमेरिकी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस की 2024 की एक रिपोर्ट से पता चला है कि चीन की नौसेना ने 2015 और 2020 के बीच युद्धक जहाजों की संख्या में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। इसने अमेरिकी चिंताओं को बढ़ाया है।

अमेरिकी नौसेना की सामरिक चुनौतियां

अमेरिकी नौसेना के हालिया रणनीतिक दस्तावेज में भी उसके सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों में यानी नौसेना के मुद्दों, जैसे- जहाज, पनडुब्बी और विमान निर्माण पर बात की गई है। ये दस्तावेज रोबोटिक और स्वायत्त प्रणालियों को इंडिग्रेट करने पर जोर देता है। दस्तावेज में कहा गया है कि 2027 तक यूएस नेवी एक संयुक्त बल के हिस्से के रूप में निरंतर युद्ध के लिए तैयार हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.