एल्‍व‍िश यादव का मेनका गांधी पर पलटवार- जिस हिसाब से इल्‍जाम लगाए हैं मैडम, उस हिसाब से माफी भी तैयार रखें

Updated on 03-11-2023 03:43 PM
फेमस यूट्यूबर और रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर एल्विश यादव इस समय चर्चा में हैं और मुश्किल में भी फंस गए हैं। उनके खिलाफ नोएडा में शुक्रवार को FIR दर्ज हुई है। उन पर गैरकानूनी रूप से चल रही रेव पार्टी में सांपों का जहर, विदेशी लड़कियां और अन्य नशीले पदार्थों को परोसने का आरोप लगा है। बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने मीडिया के सामने उन पर गंभीर इल्जाम लगाए, जिस पर एल्विश ने पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मेनका गांधी का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो उनके खिलाफ बयान दे रही हैं।


Elvish Yadav ने ट्वीट में लिखा, 'ऐसे लोगों को ऐसे पोस्ट पर बैठे देखकर हैरान हूं। जिस हिसाब से इल्जाम लगाया है मैडम ने, उस हिसाब की माफी भी तैयार रखें।'

मेनका गांधी की जानवरों की संस्था ने बिछाया था जाल

बता दें कि बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था 'पीपल फॉर एनिमल' में काम करने वाले गौरव गुप्ता ने ही एल्विश यादव के खिलाफ ये मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि नोएडा-एनसीआर में फार्म हाउस में रेव पार्टी में स्नेक वैनम (सांप का जहर), विदेशी लड़कियां और अन्य नशीला पदार्थ भी परोसा गया है।

एल्विश पर बहुत दिनों से थी नजर
मेनका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा, 'ये जो बंदा है, इसके ऊपर हमारी नजर बहुत दिनों से है, क्योंकि ये जो फोटो, वीडियो खींचता है और यूट्यूब पर लगाता है, उसमें वो सांप अक्सर पहनता है। ये सारे के सारे सांप स्वदेशी प्रजातियां हैं। पायथन हैं, कोबरा हैं। इनको लेने के लिए, इस्तेमाल करने के लिए सात साल की सजा है। संगीन जुर्म माना जाता है।

सांपों का जहर बेचते हैं एल्विश!

बीजेपी सांसद ने बताया कि एल्विश नोएडा और गुड़गांव में सांपों का जहर बेचता है। उन्होंने कहा, 'फिर उसके बाद पता चला कि ये इनका जहर बेचता है। ट्रैप के लिए हमने उनको ही फोन करके कहा कि हम पार्टी कर रहे हैं, आप अपने लोगों को भेजिए। पहले उसने लोगों को भेजा ये देखने के लिए कि ये ट्रैप है या सही है। जब उसको लगा कि ये सही है, तो पांच लोगों को भेजा। सांपों और जहर के साथ। ये गुड़गांव और नोएडा में बेचता है।'

'तुरंत होनी चाहिए गिरफ्तारी'

मेनका गांधी ने आगे कहा, 'लोगों की असलियत बाद में पता चलती है। हम पहले सोचते हैं कि होगा कोई शरीफ इंसान। बाद में पता चलता है कि टीआरपी बढ़ाने के लिए कुछ लोग कुछ भी कर सकते हैं। एक बार मशहूरता का थोड़ा सा चस्का लग गया तो हेडलाइन में बने रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अब वो फरार है। उसकी गिरफ्तारी तुरंत होनी चाहिए।'

एल्विश यादव की सफाई

विवाद बढ़ता देख एल्विश ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगे सारे इल्जाम बेबुनियाद हैं। उन्होंने यूपी के सीएम मुख्यमंत्री और प्रशासन से कहा कि अगर वो इस मामले में 1 परसेंट भी शामिल हों तो वो इसकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे। वो ये भी बोले कि इस केस में पुलिस का पूरा सहयोग भी करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.