'अल्फा' की सामने आई रिलीज डेट, आलिया-शर्वरी और बॉबी देओल का दिखेगा दमदार एक्शन

Updated on 09-03-2026 04:14 PM
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। जिसका ऐलान प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है। 2024 में इस फिल्म का ऐलान किया गया था, जिससे फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए थे। साथ ही 2025 में रिलीज भी होने वाली थी। लेकिन पोस्टपोन हो गई। मगर अब सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

'अल्फा' को लेकर पहले ये भी चर्चा थी कि इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा लेकिन मेकर्स इसके लिए राजी नहीं हुए। उन्होंने Netflix के साथ 215 करोड़ रुपये की डील भी ठुकरा दी थी। उनका कहना था कि वह इसे थिएटर्स में ही उतारेंगे। YRF के प्रवक्ता ने पुष्टि की थी कि फिल्म बड़े पर्दे पर ही आएगी। ओटीटी पर आने वाली खबरों को अफवाह बताया था।

'अल्फा' की रिलीज डेट

इस फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों का दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। वहीं, अनिल कपूर और बॉबी देओल का किरदार भी बेहद दिलचस्प होगा। किसी के बारे में अभी कुछ खास जानकारी रिवील नहीं की गई है, जिससे फिल्म को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस मूवी की रिलीज को लेकर पहले दावा किया गया था कि इसे 17 अप्रैल 2026 को दर्शकों के बीच लाया जाएगा। और ये सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि तमिल और तेलुगू भाषा में भी होगी। मगर लेटेस्ट तारीख से पर्दा उठ गया है।

'टॉक्सिक' के बाद 'अल्फा'

फिल्म 'अल्फा' का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है। प्रोड्क्शन आदित्य चोपड़ा ने सम्भाला है। फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी है। महिला प्रधान फिल्म होने के नाते मेकर्स को इससे बड़ी उम्मीद है कि ये उनकी पिछली स्पाई यूनिवर्स फिल्मों की तरह कमाल करेगी। हालांकि इसका फिलहाल किसी से क्लैश नहीं है। ये यश की 'टॉक्सिक' के महीनेभर बाद रिलीज होगी। क्योंकि वह 4 जून को आएगी और ये 10 जुलाई को।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
Advt.