अमेरिका के नियाग्रा फाल जैसा बृहस्पति कुंड में पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे: मंत्री श्री सिंह

Updated on 28-09-2023 12:40 PM

बृहस्पति कुंड को सुंदर और भव्य स्वरूप दिया जाएगा। पर्यटन विकास के साथ यहाँ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। भविष्य में यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने यह बात बुधवार को बृहस्पति कुंड में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के भूमि-पूजन अवसर पर कहीं। मंत्री श्री सिंह ने 3 करोड़ 2 लाख 70 हजार रुपए लागत राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया।

पर्यटन विभाग द्वारा बृहस्पति कुंड में पर्यटकों की सुविधा के लिए रेलिंग, शेल्टर, शौचालय, कैफेटेरिया, पार्किंग इत्यादि का निर्माण किया जाएगा। तकनीकी टीम द्वारा परीक्षण के बाद यहां ग्लास ब्रिज का निर्माण भी करवाया जाएगा।

श्री सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक व प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बृहस्पति कुंड राम वन पथ गमन में शामिल महत्पवूर्ण स्थान भी है। सारंगधाम सहित भगवान राम की स्मृतियों से जुड़े स्थलों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। इन सभी स्थानों के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण का कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में बृहस्पति कुंड का स्वरूप संयुक्त राज्य अमेरिका के नियाग्रा फॉल जैसा प्रतीत होता है। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। यह स्थान बारिश के मौसम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी रहता है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटन विभाग के माध्यम से विकास कार्यों की यह बड़ी उपलब्धि है।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग का कार्य निर्माणाधीन है। पहाड़ीखेरा-मझगुवां मार्ग का भूमिपूजन भी शीघ्र किया जाएगा। यह रोड 82 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर छतैनी-बृजपुर, मठली-पाठा, दमचुआ-बृजपुर, हरदुआ-बिल्हा, सारंग-किटहा मार्ग की सौगात प्रदान की गई है। हरदुआ के पास चाचई बांध के लिए भी राशि स्वीकृत हो गई है। आगामी दिनों में बृहस्पति कुंड से सीधे इमलोनिया और पनारी को जोड़ा जाएगा। मंत्री ने खनिज विभाग से 110 करोड़ की राशि से सड़क निर्माण सहित कई अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि के संबंध में भी अवगत कराया।

श्री सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सभी ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने की योजना क्रियान्वित की जा रही है। क्षेत्र की पानी समस्या दूर करने के लिए मझगांय बांध से पानी लिफ्ट करके पानी लाया जाएगा। खनिज मंत्री ने इसके पहले ग्राम कल्याणपुर में गांधी ग्राम-कल्याणपुर मार्ग का भूमिपूजन भी किया। कुल 2.90 किलोमीटर की यह सड़क 2.5 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी।

श्री बृजेन्द्र गर्ग ने कहा कि पर्यटक स्थल बृहस्पति कुंड की विकास और सौंदर्यीकरण कार्य से अलग पहचान बनेगी। इसके अलावा पन्ना से चित्रकूट तक बेहतर सड़क बनने से आवागमन भी आसान हो सकेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रभा गौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यपालन यंत्री के.के. चौरसिया, जिला पर्यटन प्रबंधक अदिति चंसौरिया, जिला पुरातत्व पर्यटन परिषद के सदस्य मुकेश कुमार पाण्डेय, सरपंच राजकुमारी सिंह, विष्णु पांडेय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपयंत्री रवि त्रिपाठी द्वारा किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.