जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में सभी वर्गों को जोड़ा जाये : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 19-01-2023 05:59 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन से जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठनों और जन-प्रतिनिधियों को जोड़ा जाये, जिससे लोगों में शहर और जिले के प्रति गर्व की भावना पैदा हो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गणतंत्र दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के आमजन साक्षी बने इसके लिये जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न आयोजनों से वातावरण तैयार किया जाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छता की थीम पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के तहत लोगों से अपने गली, मोहल्ले और वार्ड की साफ-सफाई को लेकर स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत बताई। उन्होंने जबलपुर में खेलो इंडिया के आयोजन की तैयारियों की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में भी पूरे शहर की भागीदारी हो। ऐसा माहौल तैयार हो, जिसमें यहाँ विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ी और मेहमानों के बीच जबलपुर की अच्छी छवि बने और देश में इसकी पहचान बने।

बैठक में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने पॉवर प्रजेटेशन के माध्यम से गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने समाज के सभी वर्गों, नागरिकों, स्वयंसेवी एवं समाज सेवी संगठनों, औद्योगिक एवं व्यापारिक संघों तथा जन-प्रतिनिधियों के सहयोग से यहाँ की ऐतिहासिक इमारतों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों, चौराहों और सड़कों को सजाया- संवारा जा रहा है। साथ ही नागरिकों के सहयोग से घरों और प्रतिष्ठानों में गणतंत्र दिवस पर रोशनी की जायेगी। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्कूलों, आँगनबाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सभी शासकीय भवनों को सजाया संवारा जा रहा है।

बैठक में लोक निर्माण मंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव, सांसद श्री राकेश सिंह, विधायक श्री अजय विश्नोई एवं श्री अशोक रोहाणी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र जामदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बरकड़े, श्री अभिलाष पांडे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक आर आर एस परिहार सहित जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ट, जिला पंचायत की सीईओ डॉ. सलोनी सिडाना, स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत एवं मुख्य अभियंता लोक निर्माण एससी वर्मा मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल…
 25 June 2026
गुना, भोपाल से जयपुर जा रहे एक दंपती के साथ जोधपुर एक्सप्रेस में नशीला पानी पिलाकर लूट की वारदात हुई है। गुना के पास सामने बैठे एक अज्ञात युवक बेहोश होने…
 25 June 2026
भोपाल, भोपाल में अटल आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में गिरफ्तार प्रमिला तिवारी के फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।पुलिस जांच में खुलासा…
 25 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले अर्जित अवकाश नकदीकरण (लीव इनकैशमेंट) का हिसाब साफ कर दिया है। अब कर्मचारी रिटायरमेंट या सेवा के दौरान मौत होने पर मिलने…
 25 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप और मोटराइज्ड ट्रायसिकल वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नई मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू…
 25 June 2026
भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को भोपाल जिले में पांच वर्ष तक के तीन लाख 32 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।…
 25 June 2026
भोपाल। ऐसे कानून जिनकी अब जरूरत नहीं हैं, उनका सभी विभाग ठीक से परीक्षण कर लें और यदि निरस्त किया जाना है तो प्रस्ताव बनाकर भेजें। 20 जुलाई से मानसून…
 25 June 2026
भोपाल। भोपाल मेट्रो के एम्स से सुभाष नगर तक के सात किलोमीटर लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर पर बुधवार को होने वाली तकनीकी जांच टल गई। दरअसल दिल्ली से आने वाली कमिश्नर…
 25 June 2026
भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र के वार्ड-40 स्थित बाग उमराव दूल्हा में गैस राहत शासकीय सिविल डिस्पेंसरी का नया भवन बनकर तैयार हुए 39 महीने बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के…
Advt.