मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में हो रहा है प्रदेश का चहुँमुखी विकास : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 10-02-2023 06:04 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। मंत्री डॉ. चौधरी साँची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुलगाँव में विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा आयुष्मान भारत, संबल, लाड़ली लक्ष्मी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान्न वितरण, किसान सम्मान-निधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना सहित अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उप स्वास्थ्य केन्द्रों में 12 प्रकार की जाँचें निःशुल्क की जा रही हैं और 96 प्रकार की दवाइयाँ उपलब्ध हैं। आयुष्मान भारत योजना में एक साल में 5 लाख रूपये तक का इलाज निजी अस्पताल में निःशुल्क करा सकते हैं।

डॉ. चौधरी ने कहा कि किन्हीं कारणों से जिन पात्र ग्रामीणों को अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें जल्द से जल्द पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से छूटेगा नहीं। मंत्री डॉ. चौधरी ने गुलगाँव में 5 लाख 98 हजार रूपए लागत के सेग्रीगेशन कार्य का लोकार्पण किया और हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति-पत्र प्रदान किए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, साँची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, जनपद उपाध्यक्ष श्री गंगाराम चौकसे सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.