अंकिता और अभिषेक से हुई ऐश्वर्या की गंदी लड़ाई, चिल्लाईं- किसी की चाटती नहीं हूं

Updated on 08-11-2023 03:10 PM
'बिग बॉस 17' में इस वक्त एक कंटेस्टेंट जो सबसे ज्यादा चौंका रहा है, वह हैं ऐश्वर्या शर्मा। ऐश्वर्या की अब तक विक्की जैन और अंकिता लोखंडे से लड़ाई हो रही थी। पर अब उन्होंने पति नील भट्ट और घर के बाकी सदस्यों को भी रडार पर लेना शुरू कर दिया है। आने वाले एपिसोड यानी 8 नवंबर के एपिसोड में ऐश्वर्या का अभिषेक कुमार और अंकिता के साथ बड़ा झगड़ा होगा। इसकी झलक नए प्रोमो में दिखी है, जो मेकर्स ने रिलीज किया है।

Bigg Boss 17 के प्रोमो में दिखाया गया है कि घर के काम को लेकर Abhishek Kumar गार्डन एरिया में बैठे अभिषेक, Aishwarya Sharma और बाकी लोगों से बात करते हैं। अभिषेक बोलते हैं कि उनके मुताबिक, ऐश्वर्या उतना काम नहीं करती हैं, जितना बाकी लोग करते हैं। इतना सुनते ही ऐश्वर्या की आंखें फटी रह जाती हैं और वह गुस्से में आ जाती हैं। नील भट्ट को भी गुस्सा आ जाता है और वह अभिषेक से भिड़ जाते हैं।

ऐश्वर्या चिल्लाईं- तू कितना काम करता है?

फिर ऐश्वर्या चिल्लाने लगती हैं और चिल्लाते-चिल्लाते अभिषेक के मुंह के एकदम पास पहुंच जाती हैं। वह चिल्लाते हुए अभिषेक कहती हैं कि तू कितना काम करता है घर में। वह फिर बोलती हैं, 'भोंकता रह चमचा। किसी की चाट नहीं रही हूं, खुद के ऊपर हूं।'

अंकिता से भिड़ीं ऐश्वर्या, हुई गंदी लड़ाई

यह सुनकर अंकिता लोखंडे एकदम रिएक्ट करती हैं और ऐश्वर्या को जवाब देती हैं कि यहां कोई किसी की नहीं चाट रहा है। इसी बात पर ऐश्वर्या, अंकिता से भी लड़ जाती हैं। वह अंकिता से कहती हैं कि वो बीच में क्यों बोल रही हैं। अंकिता भी चुप नहीं बैठतीं और बोलती हैं कि वह बोलेंगी क्योंकि यहां कोई किसी की नहीं चाट रहा। वह अपनी जुबान संभालकर बात करें।

किसकी क्लास लगाएंगे सलमान?

अंकिता और ऐश्वर्या के बीच लड़ाई बढ़ती ही जाती है। देखना यह होगा कि अंकिता और ऐश्वर्या का यह झगड़ा क्या रूप लेगा। साथ ही यह देखना भी दिलचस्प होगा कि सलमान खान 'वीकेंड का वार' पर ऐश्वर्या और अंकिता के साथ-साथ नील और विक्की जैन के बर्ताव पर कैसे रिएक्ट करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.