अगस्त में भोपाल एयरपोर्ट पर बढ़े हवाई यात्री... संख्या फिर भी डेढ़ लाख से कम

Updated on 02-09-2025 01:38 PM
भोपाल। लगातार बारिश होने एवं वेडिंग सीजन नहीं होने के कारण भोपाल से हवाई सफर करने वालों की संख्या उम्मीद के अनुरूप नहीं बढ़ पा रही है। हालांकि, जुलाई के मुकाबले अगस्त में यात्री बढ़े हैं लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी की तमाम कोशिशों के बावजूद संख्या डेढ़ लाख तक नहीं पहुंच सकी है।एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में भोपाल से कई शहरों तक जाने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख 17 हजार 293 दर्ज की गई है। जुलाई माह देश के विभिन्न शहरों की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख 16 हजार 123 थी। जुलाई माह के मुकाबले अगस्त में एयरक्राफ्ट मूवमेंट कम हुआ है। यानि पैसेंजर लोड बढ़ रहा है।

गोवा सहित कई उड़ानें बंदसमर शेड्यूल के दौरान भोपाल से गोवा, लखनऊ एवं प्रयागराज उड़ान बंद कर दी गई थी। इंडिगो ने दिल्ली की एक उड़ान कम कर दी थी बेंगलुरू एवं रायपुर उड़ान उड़ान के फेरे कम हुए हैं। इस कारण यात्री कम हुए है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार जल्द ही एक अतिरिक्त दिल्ली एवं अहमदाबाद उड़ान शुरू हो रही है।

रायपुर एवं बेंगलुरू उड़ान अब प्रतिदिन संचालित होगी। इससे यात्री संख्या बढ़ेगी। यात्रियों की संख्या, विमानों के फेरेमाह वर्ष यात्री संख्या विमानों के फेरे मई 2025 140, 621 136, 6 जून 2025 136, 675 109, 3 जुलाई 2025 116, 123 110, 6 अगस्त 2025 117,293 1061



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.