एअर इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 200+ यात्रियों को उतारा:सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट में दो घंटे बैठे रहे; AC खराब था, बाद में एयरक्राफ्ट बदला

Updated on 11-09-2025 01:53 PM

दिल्ली में बुधवार रात एअर इंडिया की सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट संख्या AI2380 में खराबी आ गई। इसके कारण 200 से ज्यादा यात्रियों को लगभग दो घंटे तक फ्लाइट में बैठाए रहने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया गया।

फ्लाइट में मौजूद न्यूज एजेंसी PTI के एक पत्रकार के अनुसार, फ्लाइट का एयर कंडीशनिंग सिस्टम और बिजली सप्लाई में खराबी थी। इसके बावजूद यात्रियों को फ्लाइट में बैठाया गया। करीब दो घंटे तक पैसेंजर्स गर्मी से परेशान हुए।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दिखा कि पैसेंजर्स फ्लाइट के अंदर अखबारों और मैगजीन झलकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने सभी पैसेंजर्स को बिना कोई कारण बताए फ्लाइट से उतरने के लिए कह दिया।

यात्रियों को बस में बिठाकर वापस टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट से ऑपरेट होने वाली यह फ्लाइट रात लगभग 11 बजे रवाना होने वाली थी। बाद में, लगभग छह घंटे की देरी से गुरुवार सुबह 5.36 बजे, दूसरे एयरक्राफ्ट से सभी यात्रियों को सिंगापुर भेजा गया।

एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी 

गुरुवार को एक बयान में, एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। एयरलाइन ने कहा, 'यात्रियों को फ्लाइट में देरी के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जा रही थी। दिल्ली में हमारे ग्राउंड स्टाफ ने एयरपोर्ट पर यात्रियों के खाने-पीने सहित हर संभव मदद की। एयरक्राफ्ट बदलने के बाद उड़ान भारतीय समयानुसार सुबह 5:36 बजे रवाना हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.