एम्स और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मिलकर प्रदेश में इमरजेंसी सेवाएं बनाएंगे मजबूत

Updated on 10-08-2024 01:28 PM
 भोपाल। एम्स में तीन दिवसीय इमरजेंसी मेडिसिन के 20वें अखिल भारतीय सम्मेलन का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इसके उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी मेडिसिन के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हो रही है। सरकार की प्राथमिकता तत्काल और प्रभावी देखभाल सुनिश्चित करना है। वन स्टेट वन हेल्थ पॉलिसी की एसओपी तैयार कर ली गई है। जिसके तहत एम्स भोपाल के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में एक समान उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।एम्स में प्रदेश के डॉक्टरों का प्रशिक्षण भी चल रहा है। ये सम्मेलन इमरजेंसी मेडिसिन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। मध्यप्रदेश को आपातकालीन चिकित्सा के क्षेत्र में नम्बर वन बनाने के प्रयास किए जाएं।

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कृष्णा गौर, एम्स के अध्यक्ष डॉ. सुनील मलिक और निदेशक डा. अजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। एम्स और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मिलकर इमरजेंसी मेडिसिन के लिए पॉलिसी बनाने के लिए काम करेंगे।

इमरजेंसी में आए किसी भी मरीज को लौटाया न जाए

एम्स के कार्यपालक निदेशक डा. सिंह ने कहा कि एम्स भोपाल की नीति है कि इमरजेंसी में आए किसी भी मरीज को लौटाया न जाए। सीमित संसाधनों के बावजूद हमारा प्रयास होता है कि हम सर्वोत्तम उपचार दे सकें। विशेषकर इमरजेंसी की अवस्था में समय पर किया गया इलाज न केवल रोगी का जीवन बचा सकता है, बल्कि एक पूरे परिवार को बिखरने से बचा लेता है। इसके लिए एक विशेष ट्रॉमा सेंटर भी बनाया जा रहा है।
एम्स भोपाल ने वन स्टेट वन हेल्थ इमरजेंसी मेडिसिन पर एक दस्तावेज भी तैयार किया है, जिससे प्रदेश भर के अस्पतालों में चाहे वे छोटे हों या बड़े उसी मापदंड के अनुसार इलाज मिल सकेगा जैसा कि एम्स भोपाल में मिलता है। आज जिस प्रकार से प्राकृतिक आपदाएं हो रही हैं, ऐसे में हमें पहले से तैयारी करनी होगी। हम मध्य प्रदेश सरकार के साथ मिलकर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। एम्स भोपाल की विशेषज्ञता और मध्य प्रदेश सरकार के संसाधनों के संयुक्त प्रयासों से राज्य में आपदा की स्थिति का बेहतर तरीके से मुकाबला किया जा सकता है।

प्रदेशभर के डॉक्टरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

एम्स भोपाल द्वारा मप्र के विभिन्न जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के 500 से अधिक डाक्टर एवं नर्सिंग अधिकारियों को आपातकालीन चिकित्सा संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रो. सिंह ने उप मुख्यमंत्री को एम्स भोपाल द्वारा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उठाए गए सुधारात्मक कदमों के बारे में विस्तार से बताया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.