ए.आई. की शिक्षा स्कूल से ही दी जायेगी मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 12-08-2023 12:25 PM

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि दुनिया में आर्टीफिशियल इंटेलीजेंट जैसी तकनीक से मध्यप्रदेश को जोड़ने के लिए स्कूल स्तर से ही ए.आई. को पाठ्यक्रम में शामिल कर बच्चों को पढ़ाया जायेगा। मंत्री श्री सखलेचा शुक्रवार को होटल मेरियट में एपीएसी के चौथे इंडिया डिजिटल इम्पॉवरमेंट मीट और पुरस्कार वितरण के मध्यप्रदेश संस्करण  का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक श्री अभिजीत अग्रवाल, पूर्व रक्षा सचिव श्री अजय कुमार सहित एपीसी के पदाधिकारी और 10 राज्यों से आए प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि मध्यप्रदेश ने नित बदलती तकनीक को चुनौती के रूप में लिया है और प्रदेश के युवा देश-विदेश में अपने कौशल तथा ज्ञान से धाक जमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के सॉफ्टवेयर को रिकॉर्ड एक माह में तैयार कर गाँव-गाँव तक पहुँचाकर अगले एक माह में एक करोड़ 25 लाख बहनों के फार्म ऑनलाइन भरवाने में जो सफलता मिली है, वह प्रदेश को प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना भी एक मिसाल है। 

मंत्री श्री सखलेचा ने इस तरह की शंकाओं को निराधार बताया, जिसमें दावा किया गया है कि ए.आई. से रोजगार घटेंगे। उन्होंने कहा कि ए.आई. से रोजगार की भरमार होगी, बस काम का तरीका बदल जाएगा। जो इस तकनीक में पारंगत होंगे उन्हें जॉब की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज ऑनलाइन डाटा ही व्यवहार में हैं और डिजिटली लेन-देन में सभी तरह की अनियमितता रूकी है।

श्री सखलेचा ने कहा कि तकनीकी के भरपूर उपयोग से विकास की नई इबारत लिखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र जावद के सभी 40 हाई स्कूल में आर्टीफिशियल इंटेलीजेंट की पढ़ाई प्रारंभ की है। उन्होंने बताया कि उनकी 100 फीसदी आबादी टेली-मेडिसन से जुड़ी है और यही तकनीक का कमाल है। उन्होंने विशेषज्ञों से मध्यप्रदेश की मित्र नीतियों से जुड़ने का आव्हान किया।

इससे पहले पूर्व रक्षा सचिव श्री अजय कुमार ने कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ते हुए कहा कि हमें नित बदल रही तकनीक को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें ए.आई. को चुनौती के रूप में स्वीकार कर अवसर में बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ए.आई. में एक करोड़ से अधिक जॉब पैदा हुए हैं। कार्यक्रम में एमपीएसईडीसी के महाप्रबंधक श्री अभिजीत अग्रवाल ने स्वागत भाषण में इस समारोह के लिए मध्यप्रदेश को चुनने के लिए आयोजकों को धन्यवाद भी दिया। इससे पहले मंत्री श्री सखलेचा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.