500 करोड़ की लागत से यहां खुल रहा एआई डाटा सेंटर, खासियत जान रह जाएंगे हैरान

Updated on 26-10-2024 11:40 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में जल्द ही पहला एआई डेटा सेंटर शुरू होने वाला है। 500 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाला यह सेंटर पीथमपुर में होगा और 2026 में शुरू हो जाएगा। यह सेंटर भारत के साथ-साथ जापान, यूरोप और अमेरिका की कंपनियों को भी सेवाएं देगा।

एमपी की डॉ. मोहन यादव सरकार प्रदेश में निवेश लाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। इसके लिए कई उद्योगिक कॉन्क्लेव और इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसी कोशिश का नतीजा है कि राज्य को तकनीकी निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।

आर्थिक राजधानी के पास बन रहा एआई सेंटर


इंदौर के पास पीथमपुर इंडस्ट्रियल जोन में 4.8 एकड़ जमीन पर यह एआई डेटा सेंटर बनाया जा रहा है। मेसर्स रेकबैंक डाटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

लिक्विड कूलिंग पर करेगा काम


यह एआई डेटा सेंटर आम डेटा सेंटर से अलग होगा। इसमें एयर कूलिंग की जगह लिक्विड कूलेंट का इस्तेमाल होगा। इसे लेकर औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि एआई डाटा सेंटर परंपरागत डाटा सेंटर से अलग तकनीक से तैयार किया जा रहा है। इसी कारण से इसमें लिक्विड कूलेंट यानी शीतलक का उपयोग किया जाना है।

सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार


इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से 150 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि पीथमपुर में अच्छी बिजली और इंटरनेट की सुविधा है। यहां फाइबर केबल भी आसानी से उपलब्ध है।

पहले से मौजूद है निजी डेटा सेंटर


इसके अलावा चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहरों के मुकाबले यहां जमीन भी सस्ती है। फिलहाल, मध्य प्रदेश में एक सरकारी और एक निजी डेटा सेंटर हैं।

पीथमपुर में है बेहतर सुविधाएं


यह नया एआई डेटा सेंटर राज्य को एआई डेटा सेंटर का हब बना सकता है। अधिकारियों का इसे लेकर कहना है कि पीथमपुर में उच्च क्षमता की बिजली और इंटरनेट के लिए फाइबर केबल की उपलब्धता है, इस कारण यहां पर एआई डाटा सेंटर आसानी से शुरू किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.