अहा टमाटर नहीं मजेदार! सेंचुरी पार पहुंचा रेट, सब्जी बाजार दे रहा गोल्ड मार्केट की फीलिंग

Updated on 10-10-2024 11:35 AM
भोपाल: शहर में त्योहारों के बीच सब्जियों की आसमान छूती कीमतों ने लोगों के बजट का बिगाड़ रखा है। टमाटर ₹120 प्रति किलो तक पहुंच गया है, जिससे किचन का खर्च बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली तक कीमतों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

भोपाल में जहां एक ओर लोग बिट्टन मार्केट में अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति की भव्यता देखने के लिए उमड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बढ़ती महंगाई ने उनके चेहरों पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। बाजार में टमाटर ₹100 प्रति किलो के पार पहुंच गया है। इससे लोगों की जेब पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

यहां 120 पहुंचा टमाटर


मंगलवार को रविशंकर मार्केट में टमाटर ₹120 प्रति किलो बिका, जबकि बुधवार को शाहपुरा में सब्जी विक्रेता ₹100 प्रति किलो के भाव से टमाटर बेच रहे थे।

हर बाजार में बढ़ी हुई है कीमत


अनीता मिश्रा नामक एक स्कूल टीचर ने बताया कि मैं रविवार को जवाहर चौक सब्जी मंडी गई थी। वहां टमाटर ₹80 से ₹90 प्रति किलो बिक रहा था। पर अलग-अलग इलाकों के खुदरा बाजारों में इसकी कीमतें और भी ज्यादा हैं। यह जगह और टमाटर की क्वालिटी पर निर्भर करता है। औसतन टमाटर ₹100 प्रति किलो बिक रहा है। सिर्फ टमाटर ही नहीं, बाकी सब्जियां भी महंगी हैं।


इन सब्जियों के दाम भी आसमान पर


बारिश के मौसम के अंत में हरी सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि फूलगोभी ₹100 प्रति किलो और लौकी ₹80 प्रति किलो बिक रही है। भिंडी शायद सबसे सस्ती थी, जो ₹50 प्रति किलो बिक रही थी।


सोने के मार्केट जैसी फीलिंग


वहीं एक अन्य टीचर प्रेरणा शर्मा ने कहा कि हम अपनी बेटी की शादी की खरीदारी कर रहे हैं। मैं उसे सोने के कुछ गहने दिलाना चाहती थी, लेकिन वह बहुत महंगा है। और जब मैं सब्जी मंडी जाती हूँ, तो मुझे वैसी ही फीलिंग आती है। जब आप टमाटर या शिमला मिर्च का दाम पूछते हैं। यह ₹100 प्रति किलो से ज्यादा है। हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। जब भी आप बाजार जाते हैं, तो आपको पिछली बार की तुलना में चीजों के दाम बढ़े हुए मिलते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.